एडवोकेट राजीव द्विवेदी-जान है तो जहान है कोरोना हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत
- By
- Rajeev Dwivedi
- April-23-2022

अप्रैल माह वैश्विक रूप से विविधता और नवऊर्जा का प्रतीक महीना है. मुख्यत: अप्रैल का नाम ग्रीक गॉडेस, एफ़्रोडाइट के नाम पर रखा गया है. रोमन कैलेंडर के अंतर्गत चौथे महीने को पहले अप्रिलिस लिखा जाता था, जिसका अर्थ है "खुल जाना." उत्तरी गोलार्द्ध के अंतर्गत इस माह को बसंत ऋतू का प्रतीक माना जाता है, जिसमें वृक्ष फलों और फूलों से लद जाते हैं और इसी विशिष्टता के चलते इस माह को अप्रैल नाम दिया गया.
हालांकि इस वर्ष नवसृजन का प्रतीक यह माह कोरोना के भय के बीच आया है, अंग्रेजी नववर्ष के हिसाब से भी देखा जाए तो जनवरी से ही यह महामारी चीन में अपने पैर पसार चुकी थी और फिर वहां से यह सभी देशों में चली आई और फिलवक्त यह तमाम विश्व में खौफ का पर्याय बनी हुयी है. वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के आगाह पर लगभग सभी देशों को लॉकडाउन कर दिया गया है.

आइयें जानते हैं कैसे महामारी के इस दौर में अपने स्वास्थ्य का रखें ख्याल, कैसे बीमारियों को खुद से दूर रखें और कैसे अप्रैल माह में बदलते मौसम के बीच खुद को रखें फिट एंड फाइन.
1. अप्रैल में जलवायु परिवर्तन –

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मार्च से ही ग्रीष्म ऋतु का आगमन हो जाता
है और उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मार्च से ही सूर्य की कर्क रेखा की ओर बढ़त
के साथ ही तापमान में भी वृद्धि होने लगती है. सामान्यत: अप्रैल माह में तापमान 30
डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहता है, जिसमें बढ़त निरंतर जारी रहती है, वहीं दक्षिणी
भारत में हालांकि तापमान तो अधिक रहता है, परन्तु प्रायद्वीपीय स्थिति के चलते मौसम
मृदु बना रहता है.
वहीँ परंपरागत रूप से छ: ऋतुओं में विभाजित भारतीय
मौसम चक्र के अंतर्गत चैत्र माह को बसंत ऋतु का ही अंतिम माह माना जाता है. चरक संहिता के
कथनानुसार शिशिर ऋतु को उत्तम बलवाली, बसंत ऋतु को मध्यम बलवाली और ग्रीष्म ऋतु को दौर्बल्य
वाली ऋतु माना गया है.
चूंकि अप्रैल में तापमान अधिकता से बढ़ता है, इसलिए इसे
ग्रीष्म ऋतू के अंतर्गत ही सम्मिलित किया जा सकता है. ग्रीष्म ऋतु में गरम जलवायु शरीर
में पित्त एकत्र करती है और प्रकृति में होने वाले परिवर्तन शरीर को प्रभावित करने
लगते हैं.
गर्मी के बढ़ने से शरीर की धातुएं भी क्षीण होने लगती है, सूर्य की प्रखर
किरणें शारीरिक ऊर्जा को सोखने का कार्य करती हैं, जिससे थकान और कमजोरी महसूस
होना सामान्य है. अप्रैल माह में विशेष रूप से गर्मी बढ़ने के साथ साथ ही धूल भरी
आंधी भी चलने लगती है, मौसम में होने वाले इस बदलाव से होने वाले प्रभाव इस प्रकार
हैं..
1. मौसम बदलने के साथ ही वातावरण में वायरस सक्रिय हो जाते
हैं.
2. वायु में बैक्टीरिया के कण बड़ी मात्रा में उत्पन्न होते हैं,
जो तेज हवा चलने से धूल के अन्य कणों के साथ ही शरीर में प्रवेश करने लगते हैं.
3. तापमान बढ़ने से शरीर में पित्त की मात्रा भी बढती है, जो प्रतिरोधक क्षमता
को धीमा कर देती है और वायरल इन्फेक्शन होने की आशंका बढ़ जाती है.
2. मौसमी फल एवं सब्जियां -

जिस प्रकार मौसम में परिवर्तन होता है उसी प्रकार हमें भी अपनी जीवनशैली व
खानपान में परिवर्तन करना पड़ता है. सर्दियों के मौसम के बाद गर्मियों का आरंभ होने
लगता है. इसी कारण शरीर में पोषक तत्वों का अभाव होने लगता है, जिससे शरीर से जल
की मात्रा भी कम होने लगती है तो इसी लिहाज से गर्मियों में जलतत्व से भरपूर
सब्जियों व ठंडे तासीर वाले फलों को अपने डायट चार्ट में शामिल किया जाता है.
जिससे शरीर में जल की आपूर्ति भी होती रहे और साथ ही आवश्यक पोषक तत्व भी शरीर को
प्राप्त होते रहें.
कुछ इस प्रकार की सब्जियां व फल अपने खाने में प्रयोग कर आप गर्मियों में स्वस्थ रह सकते हैं :
करेला - विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर करेला सम्पूर्ण भारत में सब्जी व अचार के रूप में प्रयोग में लाया जाता है. करेला स्वाद में बेहद कड़वा होता है परन्तु यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है.

लौकी/घीया – भरपूर मात्रा में जलतत्त्व से परिपूर्ण लौकी ज्यादातर लोगों को खाने में पसंद होती है. गर्मियों में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होने वाली लौकी से लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाते हैं, जैसे लौकी की भाजी, लौकी का रायता, नवरात्रि व्रत में खाई जाने वाली लौकी की खीर व बर्फी इत्यादि.

खीरा - शरीर की आन्तरिक तपन को शांत करने में खीरा सर्वाधिक सहायक होता है. जिसे केवल भारत में ही नही अपितु सम्पूर्ण विश्व में लोग प्राय: 12 महीने सलाद के रूप में प्रयोग करते हैं, परन्तु अप्रैल माह से यह ताजा व सरल रूप से बाज़ार में उपलब्ध होता है.

कद्दू/सीताफल – गर्मियों के दिनों में सर्वाधिक रूप से प्रयोग में लाया जाने वाले कद्दू में पोटेशियम व फाइबर की मात्रा प्रचुर रूप से होती है. भारत में लोग प्राय: कद्दू को सब्जी बनाने के साथ-साथ, सूप आदि के रूप में भी सेवन करते है.

तोरई – तोरई जिसे ‘तुरई’ व ‘तुरूई’ के नाम से भी जाना जाता है. यह सर्वत्र भारतवर्ष में सब्जी के रूप में प्रयोग की जाती है. आयुर्वेद के अनुसार यह पित्त व कफ़ दोष को समाप्त करती है. तराई को सब्जी, सूप, चटनी अथवा रायते के रूप में प्रयोग में लाया जाता है. .

शरीर को शीतलता प्रदान करते कुछ फल
बेल - बेल अथार्त वुड एप्पल आध्यात्मिक दृष्टि से पूजनीय होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर है. कफनाशक प्रवृति होने के कारण बेल पेट के लिए पूर्ण रूप से औषधि का कार्य करता है. बेल का जूस गर्मियों में शरीर को तरोताजा बनाये रखने में बेहद लाभप्रद है.

संतरा – स्वास्थवर्धक गुणों से भरपूर संतरे में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है. रक्तशोधक व शक्तिवर्धक संतरे का लोग फल के रूप में तो सेवन करते ही हैं साथ ही इसे जूस, स्मूदी के तौर पर भी गर्मियों में शरीर को शीतलता देने में प्रयोग किया जा सकता है.
आम – फलों के राजा का ताज सर पर पहने आम में निहित पोषक तत्त्व हमारे शरीर के लिए बेहद उपयोगी होते हैं. आम एक ऐसा फल है, जिसकी भारत में विभिन्न किस्में उपलब्ध होती है. केवल भारत में ही नही यह फल सम्पूर्ण विश्व में अपने स्वाद के लिए प्रसिद्ध है. आम केवल फल के ही रूप में नही अपितु आमरस, लस्सी, शेक, एवं आम पापड़ के लिए भी लोगों के मध्य लोकप्रिय है.

अंगूर – अपने खट्टे-मीठे स्वाद से लोगों के बीच प्रसिद्ध अंगूर मात्र फल ही नही अपितु एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी जाना जाता है. इसके सेवन से शरीर गर्मियों में भी तरोताजा बना रहता है.

3. योगासनों द्वारा पाएं उत्तम स्वास्थ्य

चैत्र माह से तापमान में तपिश होने लगती है, इसलिए प्राणायाम व कुछ योगासनों से शरीर को आन्तरिक ठंडक प्रदान की जा सकती है. व्यायाम हमारी जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग माना गया है और योगाभ्यास द्वारा शरीर की इम्युनिटी में भी वृद्धि की जाती है, जिससे शरीर विभिन्न रोगों से लड़ने में सक्षम हो सके. इसी दृष्टिकोण से हमें स्वस्थ शरीर व गर्मी से राहत पाने के लिए ऋतुचर्या के अनुसार प्राणायाम व आसनों को उपयोग में लाना चाहिए :
शीतली प्राणायाम
शीतली प्राणायाम अर्थात शरीर को शीतलता प्रदान करना. इसके लाभ इस प्रकार हैं..
1. इस प्राणायाम के माध्यम से व्यक्ति तनावमुक्त होता है.
2. शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए यह बेहद उपयोगी होता है.
3. यह प्राणायाम त्वचा एवं नेत्र सम्बन्धी रोगों के लिए भी लाभदायक है.

भ्रामरी प्राणायाम
भ्रमर की भांति स्वर निकाल कर करने वाले प्राणायाम को भ्रामरी प्राणायाम की
संज्ञा दी गयी है.
1. इसके नियमित रूप से अभ्यास करने से व्यक्ति तनाव मुक्त होता है.
2. इसके द्वारा स्वच्छ वायु का शरीर में प्रवेश होता है.
3. मस्तिष्क में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने से शरीर को स्वाभाविक शीतलता प्राप्त होती है.

अनुलोम विलोम प्राणायाम
श्वासों को साधने के लिए किया जाने वाले इस प्राणायाम के अनगिनत लाभ हैं,
जिनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार है..
1. इस प्राणायाम के द्वारा व्यक्ति अपने शरीर की ऊर्जा प्रणाली को सुचारू रूप
से संचालित करने में सहायक होता है.
2. इसके अभ्यास से कुछ ही समय में व्यक्ति का मन स्थिर व शांत होता है.
3. अनुलोम विलोम प्राणायाम से तनाव व थकान से भी राहत मिलती है.
4. यह शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में भी कारगर सिद्ध होता है.

शीतकारी प्राणायाम
मुख से “ओ” का आकार बनाकर साँस लेने से जीभ के द्वारा शीतल वायु शरीर के अंदर
प्रवेश करती है, इसी प्रक्रिया को शीतकारी प्राणायाम कहा जाता है.
1. इस प्राणायाम के माध्यम से व्यक्ति को गर्मी से राहत मिलती है.
2. मुंह को खोलकर तथा जीभ को बाहर निकाल कर मुंह के द्वारा गहरी साँस लेने से ठंडी हवा का शरीर में समाहित होती है, जो गर्मी के लिए बेहद उपयोगी होता है.

सर्वांगासन
चैत्र के दिनों में शरीर के तापमान में बेहद वृद्धि हो जाती है जिसे नियंत्रित
करने में सर्वांगासन बेहद उपयोगी होता है.
1. इस आसन के द्वारा रक्त प्रवाह मस्तिष्क की ओर हो जाता है, जो शरीर के
प्रत्येक अंग के लिए लाभकारी होता है.
2. इस आसन के नियमित अभ्यास से व्यक्ति के सभी रोग समाप्त होने लगते हैं.

विशेष नोट - उच्च रक्तचाप व सर्वाइकल के रोगियों को इसे न करने की सलाह दी जाती है.
4. क्या होती है प्रतिरक्षा प्रणाली

किसी भी जीव के शरीर में होने वाली जैविक प्रक्रियाओं के समूह को उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली के रूप में जाना जाता है, जिसका कार्य किसी भी बाहरी रोगजनक तत्व या नियोप्लास्टिक कोशिकाओं की पहचान करना और फिर उन्हें समाप्त करना होता है, जिससे इन रोगजनकों से होने वाले रोगों से शरीर की रक्षा हो सके. इस बाहरी रोगजनक तत्वों में विषाणु, वायरस, बैक्टीरिया, परजीवी कृमि आदि सम्मिलित होते हैं. इन रोगजनकों की पहचान करना बेहद मुश्किल काम है, जिसके लिए हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर से पोषक तत्व ग्रहण करती है. यह सभी जीवों जैसे मानवों, जंतुओं, पक्षियों, पौधों, वृक्षों आदि में प्राकृतिक रूप से पाई जाती है.
5. इस तरह बढ़ाये अपनी इम्युनिटी पॉवर

Covid-19 या नोवल कोरोनावायरस एक वैश्विक महामारी के रूप में देखा जा रहा है, जिससे चीन, अमेरिका, इटली, स्पेन, ईरान, फ़्रांस सहित दुनिया के लगभग सभी देश त्रस्त हैं. लाखों लोगों को प्रभावित कर रहा यह वायरस अब तक हजारों जानें ले चुका है. भारत में इससे प्रभावित लोगों की संख्या (2 अप्रैल, 2020 तक) 2000 का आंकड़ा पार कर चुकी है और लगभग 50 लोगों की जान इससे जा चुकी है.

Covid-19 से बचने के लिए कोई भी एंटीडॉट या दवा अब तक नहीं बनी है और जितने भी लोगों ने इससे रिकवरी की है वह अपनी बेहतर इम्युनिटी के दम पर. कोरोना से मरने वाले लोगों के आंकड़ों पर गौर करें तो उनमें बुजुर्गों और विभिन्न रोगों (जैसे डायबीटीज, ह्रदय रोग, थायरोइड, हाइपरटेंशन आदि) से ग्रसित लोगों की संख्या अधिक है. इसलिए यह बेहद जरुरी हो जाता है कि हमारी इम्यून क्षमता मजबूत हों ताकि किसी भी रोग से हम लड़ सकें. आगे दिए गए कुछ उपायों से हम अपनी इम्युनिटी को बूस्ट कर सकते हैं..
1. विटामिन सी युक्त आहार जैसे संतरा, आंवला, नींबू, पपीता, अमरुद, पालक, अखरोट, तुलसी के पत्ते आदि का सेवन अवश्य करें.
2. विटामिन ई और डी भी हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं, इनमें मुनक्का, बादाम, पालक, ब्रोकली आदि सम्मिलित हैं. साथ ही प्रयास करें आप दिन में कुछ समय सूर्य की रोशनी भी प्राप्त कर सकें.
3. पोषक तत्त्वों के आलावा योग और प्रणायाम से भी इम्युनिटी बेहतर होती है, श्वसन तंत्र को सुचारू बनाने वाली प्रक्रिया अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि के नियमित अभ्यास से आप स्वयं ही स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे.
4. पानी का सेवन अधिक करें, शरीर में वाटर लेवल संतुलित होने से भी आपकी प्रतिरोधक क्षमता सुचारू रूप से कार्य करती है.
5. गिलोय, तुलसी, अदरक, हल्दी, काली मिर्च जैसे आयुर्वेदिक तत्त्वों में एंटीबायोटिक, एंटीसेप्टिक, एंटी इंफ्लेमेटरी और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं, जो किसी भी बीमारी से लड़ने में बेहद कारगर सिद्ध होते हैं.
6. बेहतर आहार-विहार के साथ साथ सकारात्मकता से भरे विचार भी बेहद अहम हैं. अपनी सोच को पॉजिटिव रखें, प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ें, अच्छा संगीत सुने, अपनी हॉबी के अनुसार कोई कार्य करें या ऐसा कुछ भी जिससे आपको तरोताजा महसूस होता हो, वह एक्टिविटी अपनी दिनचर्या में जोडें.
6. ऐसे रहें कोरोना के कहर से सावधान

1. स्वयं को और अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखें, यहां हम आपको हर 2 मिनट में रगड़ रगड़ कर हाथ धोने और बार बार सेनिटाईज करने के लिए नहीं कहेंगे. लेकिन भोजन करने से पहले, भोजन बनाने से पहले, किसी भी बाहरी वस्तु को छूने के बाद आप जरुर हाथों को अच्छे से धोएं.
2. हालांकि लॉकडाउन के चलते अधिकतर लोग बाहर नहीं जा रहे हैं, लेकिन फिर भी किसी कारणवश यदि आप बाहर जाते हैं तो विशेष रूप से ध्यान दें. मास्क, ग्लोवस पहनकर ही बाहर जायें और घर आने के बाद इन्हें उतारकर गर्म पानी से धोने के बाद ही उपयोग में लाये.
3. कोरोना वायरस किसी भी सतह पर कुछ घंटों से कुछ दिनों तक जीवित रह सकता है, इसलिए बेहतर है कि बाहर से आये सामान को अच्छे से सेनिटाईज करें तभी उसका उपयोग करें.
4. सब्जियों और फलों का सेवन भी गर्म पानी से धोकर करें, चाहे तो पानी में नमक, बेकिंग पाउडर या सिरका डालकर उसमें कुछ समय सब्जियों व फलों को भिगोकर छोड़ दें.
5. यदि आपको बदलते मौसम से खांसी-जुखाम आदि की शिकायत है तो निरंतर मास्क का प्रयोग करें और बुखार होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें.
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं राजीव द्विवेदी आपके क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
अपडेट
राजीव जी से जुड़ी सभी नवीनतम सूचनाएं
एडवोकेट राजीव द्विवेदी-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....
Detailsराजीव द्विवेदी - मनरेगा बचाओ संग्राम के कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा आयोजित उपवास में सहभागिता
एआईसीसी के निर्देश पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा आयोजित उपवास कार्यक्रम में सहभागिता की गई। यह उपवास अंबेडक...
Detailsराजीव द्विवेदी - इंदिरा नगर में खेल प्रतिभाओं को मंच: बैडमिंटन प्रतियोगिता का आरंभ
आज अपने गृह क्षेत्र इंदिरा नगर में बैडमिंटन प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर खेल प्रेम और उत्साह का सुंदर वातावरण देखने को मिला। इस प्रतियो...
Detailsराजीव द्विवेदी - मनरेगा नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कार्यालय घेराव
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनरेगा के नाम बदलने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। कार्...
Detailsराजीव द्विवेदी - गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के स्वराज नगर व पनकी में SIR परिचर्चा के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कानपुर के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के स्वराज नगर तथा पनकी में आज महानगर कांग्रेस कमेटी, कानपुर द्वारा SIR (Special Intensive Revision) पर...
Detailsराजीव द्विवेदी - गोविंद नगर विधानसभा के मसवानपुर वार्ड में सड़क–नाले की सफाई अभियान संचालित
गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के मसवानपुर वार्ड में सड़क एवं नाली जाम होने से स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...
Detailsराजीव द्विवेदी - कानपुर में मोथा चक्रवात से प्रभावित किसानों को राहत एवं मुआवज़े की मांग को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
कानपुर जनपद में हाल ही में आए मोथा चक्रवात से व्यापक स्तर पर किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। तेज़ हवाओं और अतिवृष्टि के कारण सैकड़ों ए...
Detailsराजीव द्विवेदी - दिवंगत नेहा संखवार को न्याय दिलाने का संकल्प — कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की शोक-संवेदना और संघर्ष का वचन
आज माननीय राहुल गांधी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के निर्देशानुसार, कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कचहरी में प्रताड़ना से व्यथित होक...
Detailsराजीव द्विवेदी - मायावती जी की संकुचित राजनीति के विरोध में — कांग्रेस द्वारा “सद्बुद्धि यज्ञ” का आयोजन
आज किसान कांग्रेस द्वारा गोल चौराहा, कल्याणपुर में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी की संकुचित मानसिकता और उनके द्वारा सत्ता...
Detailsराजीव द्विवेदी - कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों का मनोनयन एवं पदभार ग्रहण समारोह
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में कानपुर महानगर की गोविंद नगर और छावनी विधानसभा में नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों का मनोनयन एवं पदभार ग्रहण ...
Detailsराजीव द्विवेदी - कानपुर के श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा: हमारा परम कर्तव्य
कानपुर के श्रमिक और मजदूर समाज के वे हिस्से हैं जो अपने अथक परिश्रम से शहर और उद्योग की प्रगति में योगदान देते हैं। उनके अधिकारों की रक्षा औ...
Detailsराजीव द्विवेदी - गंगा की बाढ़ प्रभावित बिठूर क्षेत्र में कांग्रेस जनों द्वारा राहत शिविर एवं सहायता वितरण
आज बिठूर के लगभग 20 से अधिक गाँवों में गंगा की बाढ़ से प्रभावित नागरिकों के लिए कांग्रेस जनों ने राहत शिविर का आयोजन किया। इस दौरान बाढ़ पीड...
Detailsराजीव द्विवेदी - वोट चोरी के ख़िलाफ़ हमारी लड़ाई — दमन से डरना नहीं, अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा
वे हमें हिरासत में लें, जनता की आवाज़ दबाएँ — पर हमारी आवाज़ और वोट की रक्षा की जंग रुकेगी नहीं। हम कायर सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे कभी...
Detailsराजीव द्विवेदी - काकोरी में जय हिंद यात्रा — अमर शहीदों को नमन
आज लखनऊ के काकोरी में जय हिंद यात्रा में शामिल होने का अवसर मिला। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव आदरणीय अविन...
Detailsराजीव द्विवेदी - शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का अभियान, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
प्रदेश की शिक्षा विरोधी नीतियों और लगातार गिरते शैक्षणिक स्तर के खिलाफ आज कानपुर के कांग्रेस जनों ने एकजुट होकर संघर्ष का बिगुल फूंका। भाजपा...
Detailsराजीव द्विवेदी - कल्याणपुर विधानसभा में कांग्रेस संगठन सृजन बैठक सम्पन्न
कांग्रेस हाई कमान के निर्देशानुसार आज कल्याणपुर विधानसभा के चार संयुक्त वार्डों में संगठन सृजन बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला अध्यक्ष ...
Detailsराजीव द्विवेदी - माँ भारती की शेरनी का अपमान – विरोध प्रदर्शन
सन 1971 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने अद्भुत नेतृत्व और अदम्य साहस से पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी...
Detailsराजीव द्विवेदी - ऑपरेशन सिंदूर: वीर सैनिकों को समर्पित जय हिंद यात्रा में गर्वपूर्ण सहभागिता
आज कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान की गौरवगाथा को समर्पित जय हिं...
Detailsराजीव द्विवेदी - कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में श्रद्धांजलि एवं कैंडल मार्च
कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की दर्दनाक मृत्यु ने पूरे देश को शोक और आक्रोश से भर दिया है। इस अमानवी...
Detailsराजीव द्विवेदी- "कांग्रेस के संघर्ष को मिला जनमानस और मीडिया का समर्थन"
कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता के हितों, लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की मर्यादा को बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे संघर्ष को जिस प्रकार जनमानस और ...
Detailsराजीव द्विवेदी - सरकार की तानाशाही के खिलाफ कानपुर में ED के दुरुपयोग का विरोध
सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने और उनकी आवाज़ को कुचलने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।...
Detailsसंविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं जागरूकता कार्यक्रम
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज दयानंद बिहार, बेरी गाँव में एक सम्मानजनक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्र...
Detailsइमरान प्रतापगढ़ी ज़िंदाबाद – आवाज़-ए-कौम, शायर-ए-इंकलाब
इमरान प्रतापगढ़ी ज़िंदाबाद केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक जुनून है, एक सोच है, एक आवाज़ है जो मजलूमों की तकलीफ को मंच से लेकर संसद तक पहुंचाती ...
Detailsराजीव द्विवेदी- ज़िंदाबाद ज़िंदाबाद – हौसले, हक़ और हिम्मत की आवाज़
ज़िंदाबाद ज़िंदाबाद" केवल एक नारा नहीं है, यह उस जज़्बे की पहचान है जो इंसाफ़, बराबरी और हिम्मत से जुड़ा होता है। यह आवाज़ तब उठती है जब लोग...
Detailsराजीव द्विवेदी- 76वें गणतंत्र दिवस पर कल्याणपुर विधानसभा में ध्वजारोहण एवं संविधान रक्षा का संकल्प
आज 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कल्याणपुर विधानसभा के विभिन्न वार्डों में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर ...
Detailsराजीव द्विवेदी- भाई सुनील कुमार पासवान द्वारा आयोजित बाबा खाटू श्याम जी की भजन संध्या में आशीर्वाद प्राप्ति
कल्याणपुर उत्तरी वार्ड के कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी भाई सुनील कुमार पासवान द्वारा आयोजित बाबा खाटू श्याम जी की भजन संध्या में क्षेत...
Detailsराजीव द्विवेदी -बिठूर की पावन धरती पर भगवान परशुराम महासभा द्वारा आयोजित ब्राह्मण समागम में सहभागिता
आज बिठूर की पावन धरती पर भगवान परशुराम महासभा द्वारा आयोजित ब्राह्मण समागम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस भव्य आयोजन में क्षेत...
Detailsराजीव द्विवेदी- इंदिरा नगर कल्याणपुर में जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं
आज इंदिरा नगर, कल्याणपुर में इन्दिरा शटलर्स सोसायटी द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उप...
Detailsराजीव द्विवेदी- "संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का अपमान: अमित शाह के इस्तीफे की मांग के साथ ज्ञापन प्रेषित"
आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के अपमान को लेकर गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री...
Details"राजीव द्विवेदी- इंद्रा नगर कल्यानपुर में अनुसूचित बालिका छात्रावास में छात्रा के साथ मारपीट: यूपी कांग्रेस कमेटी की कड़ी निंदा"
इंद्रा नगर कल्यानपुर स्थित अनुसूचित बालिका छात्रावास में तिरवा कन्नौज की एक छात्रा के साथ वॉर्डन और उसके सहयोगी द्वारा की गई मारपीट की घटना ...
Detailsराजीव द्विवेदी- "बाबा ने लगाई कील, कांग्रेस बहाएगी अपना खून"
कांग्रेस पार्टी ने अपने संघर्ष और समर्पण की नई मिसाल पेश करते हुए, पार्टी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने रक्त को भी तौलने का संकल्प ल...
Detailsराजीव द्विवेदी- भाई विजय सिंह मार्तोलिया जी का जन्मदिवस कांग्रेसजनों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया"
आज इंटक (INTUC) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कर्मठ एवं जनप्रिय नेता भाई विजय सिंह मार्तोलिया जी का जन्मदिवस पूरे हर्ष और उत्साह के साथ कांग्रेसजन...
Detailsराजीव द्विवेदी- "विफल हो चुकी है भाजपा सरकार: जनता कर रही है बदलाव का इंतजार"
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है — चाहे बात महंगाई की हो, बेरोजगारी की, किसानों की समस्याओं की या फिर महिलाओं की सुरक्षा की। जन...
Detailsराजीव द्विवेदी -"अमेठी के सांसद श्री के.एल. शर्मा का कानपुर दौरा"
अमेठी के लोकप्रिय सांसद श्री के.एल. शर्मा जी का आज कानपुर आगमन हुआ, जहाँ उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा गर्मजोशी से...
Detailsराजीव द्विवेदी - श्री रामलीला मंचन के अवसर पर पहुंचे कांग्रेस नेता, कलाकारों को किया सम्मानित
कल्याणपुर के नानकारी वार्ड में आयोजित श्री रामलीला के भव्य मंचन के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्वयक राजीव द्विवे...
Detailsराजीव द्विवेदी - महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ग्राम स्वराज चौपाल का आयोजन, किसानों और ग्रामीणों के हितों पर चर्चा
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चंचल...
Detailsराजीव द्विवेदी - लखनऊ में भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने आज कानपुर के रनियां स्थित फोम मैट्स फैक्ट्री में हुई आगजनी के हादसे में मृत हुए लोगों के परिजनों से मुलाका...
Detailsराजीव द्विवेदी - स्व राजीव गांधी जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
युवाओं के प्रेरणा स्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा का...
Detailsराजीव द्विवेदी - स्व राजीव गांधी जी की जयंती पर कानपुर में युवा किसान पंचायत एवं गोष्ठी का आयोजन
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर कानपुर में एक विशेष कार्यक्रम "राजीव गांधी युवा किसा...
Detailsराजीव द्विवेदी - कल्याणपुर विधानसभा में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस नेता राजीव द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्...
Detailsराजीव द्विवेदी - सांसद किशोरी लाल शर्मा को नई जिम्मेदारी पर बधाई और शुभकामनाएं
कल्याणपुर विधानसभा (कानपुर) के प्रमुख कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्वयक राजीव द्विवेदी ने अमेठी के सांसद...
Detailsराजीव विवेदी - किसानों की समस्याओं एवं जलभराव व गंदगी के मुद्दों को लेकर कानपुर जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
कल्याणपुर विधानसभा (कानपुर) से कांग्रेस के प्रमुख नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्वयक राजीव द्विवेदी ने आज कांग्रेस...
Detailsराजीव द्विवेदी - NEET के छात्रों के मुद्दे को लेकर असंवेदनशील हो गई है केंद्र सरकार
कल्याणपुर विधानसभा (कानपुर) से कांग्रेस के प्रमुख नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्वयक राजीव द्विवेदी ने NEET छात्रो...
Detailsराजीव द्विवेदी- नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के साथ कॉंग्रेस जनों ने दी गिरफ्तारी
कॉंग्रेस पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के स्टेट कोऑर्डिनेटर राजीव द्विवेदी जी ने बताया कि बीते दिवस नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर लखनऊ में प्...
Detailsराजीव द्विवेदी - साहब नगर से निकलने वाले मोहर्रम के जुलूस में हुए शामिल, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की
कल्याणपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रमुख नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्वयक राजीव द्विवेदी ने मोहर्रम के अवसर पर ...
Detailsराजीव द्विवेदी- प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के साथ शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त किया दुःख
इस दुनिया में सबसे बड़ा सच यह है कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी निश्चित है. यही बात मनुष्य के जीवन पर भी लागू होती है. हम सभी अपने अपने...
Detailsराजीव द्विवेदी- किशोरी लाल शर्मा जी को अमेठी लोकसभा का सांसद निर्वाचित होने पर भेंटकर दी बधाई
श्री किशोरी लाल शर्मा जी को अमेठी लोकसभा का सांसद निर्वाचित होने पर कॉंग्रेस पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के स्टेट कोऑर्डिनेटर राजीव द्विवेदी जी ...
Detailsराजीव द्विवेदी- अमेठी लोकसभा के प्रत्याशी श्री किशोरी लाल शर्मा जी के समर्थन में माँगा वोट
कॉंग्रेस पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के स्टेट कोऑर्डिनेटर राजीव द्विवेदी जी ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ प्रचार के अंतिम दिन अम...
Detailsराजीव द्विवेदी - तिलोई तहसील में अधिवक्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को दिया समर्थन
आज अमेठी लोकसभा क्षेत्र की तिलोई तहसील में कांग्रेस प्रत्याशी श्री किशोरी लाल शर्मा जी के समर्थन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवस...
Details