Rajeev Dwivedi
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

  • By
  • Rajeev Dwivedi
  • October-23-2022

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्

“राम”...मात्र दो शब्दों और एक मात्रा के संयोजन से बना एक शब्द है, लेकिन इस छोटे से शब्द में सार्थक जीवन जीने का प्रत्येक सूत्र छिपा हुआ है. अब आप सभी सोचेंगे कि जी तो रहे हैं, इसमें क्या नयी बात है? सच भी है हजारों मुश्किलों को अपने माथे की लकीरों में छिपाए, तनाव-चिंता के नाम पर रातों की नींद और दिन का सुकून खो कर, अपने पर या अपनों पर खीज निकालते हुए, टेंशन से मुक्ति के नाम पर “दो पैग मार और सब भूल जा” वाली तर्ज पर हम सभी जी तो रहे ही हैं ना ये आपाधापी से भरा जीवन.

मेरी नजर में इसे जीवन जीना तो नहीं पर जीवन काटना जरुर कह सकते हैं और इसी भागमभाग से हमें निजात दिलाने का नाम है “राम”. वेदों के अनुसार त्रेतायुग में सूर्यवंशी राजा दशरथ के घर जन्में श्री राम का समस्त जीवन अपने आप में एक दर्शन है, एक सिद्धांत है, जिसका यदि कुछ प्रतिशत अंश भी हमारे जीवन में घुल जाए तो वास्तव में जीने के मायने ही बदल जायेंगे.

राम सत्य की पराकाष्ठा हैं, कुछ तो विशेष है इस नाम में तभी गाँधी जी ने मृत्यु से पहले “हे राम” उच्चारित किया था. आज जरुरी है कि उद्धरणों के जरिये समझा जाये कि युगपुरुष श्री राम के जीवन के वो कौन से गुण हैं, जिनकी कमी के चलते हमारा जीवन मूल्यविहीन हो रहा है. इस गुणों को जानना होगा, परखना होगा, आत्मबोध कर अपनाना होगा ताकि जीवन का हर क्षण पर्व की तरह मनाया जा सके.

1. अपने अभिभावकों का मान-सम्मान

ऐसे थे श्री राम – अपने पिता राजा दशरथ के वचन की रक्षा और माता कैकयी के कहने पर राजकुमार का जीवन त्याग कर राम अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ वनवास पर चले गए. अपने माता पिता और वरिष्ठ जनों के आदर सम्मान का भाव श्री राम के चरित्र का वह सबसे बड़ा गुण है, जिसने उन्हें श्रेष्ठ पुत्र के रूप में प्रतिष्ठित किया.  

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्  

और क्या हो गये हैं हम – आज अपने स्वार्थ, लोभ और आकांशाओं की पूर्ति के लिए हम अपने ही पालनहारों को खुद से दूर कर रहे हैं. यकीन मानिये हम आज इतने सेल्फसेंटर्ड हो गए हैं कि माता-पिता के किये गए त्याग और संघर्ष को भूलकर केवल अपने भविष्य को सुनहरा बनाने में लगे हैं. महानगरों में अकेले रहने वाले बुजुर्गों और वृद्धाश्रमों का बढ़ता आंकड़ा इसका जीता जगता उदहारण है.

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्

तो इस दिवाली भगवान राम के अभिभावक प्रेम के गुण को आत्मसात करें, प्रयास करें कि आपके माता-पिता आपके साथ रह सकें. अपने अति व्यस्त शेड्यूल से अधिक से अधिक समय उनके साथ बिताएं, उनकी परवाह करें..ताकि आपके बच्चे भी इस नैतिक दायित्त्व से सरोकार कर सकें.

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्

2. सतचरित्र अथवा चरित्र की पवित्रता  

ऐसे थे श्री राम – त्रेतायुग, जिसमें भगवान राम का जन्म और परवरिश हुयी, यह वह समय था जब बहुविवाह प्रथा का चलन था. किन्तु उस दौर में भी श्री राम ने पत्नी सीता के अतिरिक्त किसी अन्य स्त्री की कल्पना भी नहीं की. चरित्र की इसी पवित्रता के कारण उन्हें आज तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम से पूजा जाता है.   

और क्या हो गए हैं हम – आज अपने आस पास नजर दौड़ाएं तो आप पाएंगे कि समाज में लोगों के चरित्र का हनन तेजी से हो रहा है, जिसके चलते महिलाओं के प्रति आपराधिक ग्राफ बढ़ा है. बात उन्नाव की हो, कठुआ की या महानगर दिल्ली की..परिस्थितियां प्रति क्षण विकट होती जा रही हैं. यहां तक कि अवैध संबंधों के चलते हो रहे अपराधों में बढ़ोतरी दर्शाती है कि आज व्यक्ति के मनोभाव कितने दूषित हो गए हैं.

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्

तो क्यों ना अपने जीवन को स्वच्छ और चरित्र को प्रकाशवान बनाने का संकल्प लेते हुए महिलाओं का सम्मान, चारित्रिक सुदृढ़ता जैसे आदर्शों को अपने जीवन में शामिल कर इस दीपावली प्रभु श्री राम के मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरुप के गुण को अपने जीवन में साध लें.

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्

3. मित्रों के लिए सदा समर्पित

ऐसे थे श्री राम – मित्रता के निस्वार्थ रिश्ते को कैसे निभाया जाता है, इसकी जैसी सीख हमें राम से मिलती है, वैसी अन्यत्र कहीं नहीं. श्री राम ने हनुमान, सुग्रीव, जामवंत, नल-नील, विभीषण सभी से की गयी मित्रता को हृदय से निभाया. सुग्रीव को राज्य दिलाने के लिए छल से की गयी बालि की हत्या के पाप को भी उन्होंने अपने सर-माथे लिया, जो केवल एक सच्चा मित्र ही कर सकता है.      

और क्या हो गये हैं हम – श्री राम के समय में फ्रेंडशिप डे का प्रचलन नहीं था और ना ही हाथों में दोस्ती का कोई धागा बांधा जाता था, फिर भी मित्रता प्रगाढ़ हुआ करती थी और आज मित्रता के नाम पर मात्र दिखावा रह गया है. आज दोस्ती की रुपरेखा ही स्वार्थ, दिखावे और अहम पर बनती है, जिसके बिगड़ने की समय सीमा भी पहले ही निश्चित कर दी जाती है.

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्

मित्रता सभी रिश्तों से बढ़कर है, जिसे स्वार्थ, लोभ, लालच और दिखावे जैसे अवगुणों में बांधा नहीं जा सकता है. तो इस पवित्र रिश्ते से अपने जीवन को महकाने के लिए भगवान राम के सखा स्वरूप को जानें और उनके इस गुण से संवारें स्वयं को.

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्

4. प्रभु श्री राम का रामराज्य

ऐसे थे श्री राम – रामराज्य, जिसकी संकल्पना स्वयं महात्मा गाँधी ने की थी और आज भी लोग इसकी प्रासंगिकता को मानते हैं. एक ऐसा राज्य जहां प्रजा का पालन संतान के सामान हो, धर्म और न्याय के आधार पर शासन किया जाये और उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का सम्मान करते हुए उनका उपयोग किया जाये...ऐसा था श्री राम का राज्य, जहां शेर और बकरी एक घाट से पानी पिया करते थे. राजा राम विद्वान, संयमी, कुशल वक्ता और बुद्धिमत्ता से प्रजा का पालन किया करते थे.

और क्या हो गए हैं हम – वर्तमान समय में शासन मात्र सत्ता हथियाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. आज नेताओं के बोल तो बड़े हैं पर कर्मनिष्ठता गायब है. अब शासन की सबसे बड़ी विशेषता है कि धनी-निर्धनों के मध्य बड़ी खाई है, प्राकृतिक संसाधन विनाश की कगार पर है और उनका असमान व असंगत वितरण खुले आम किया जा रहा है, नेता चुनाव के पहले रोज हाथ जोड़े खड़े दिखते हैं और चुनाव जीतते ही ईद का चाँद हो जाते हैं, राजनीति में आदर्श और सिद्धांत जैसे वाक्यों के लिए तो स्थान ही नहीं बचा है.

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्

यह दिवाली एक अच्छा अवसर है, जब आप प्रभु राम के रामराज्य का यह गुण अपने जीवन में लाते हुए स्वयं से वादा करें कि लोकतंत्र की सार्थकता के लिए आप हरसंभव प्रयास करेंगे. काबिलियत के आधार पर अपने प्रतिनिधि को चुनेंगे, किसी भी नेता अथवा दल का समर्थन समय, काल, परिस्थिति और बौद्धिकता के आधार पर करेंगे ना कि भेड़चाल का हिस्सा बनते हुए.

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्

5. जीवों के प्रति अद्भुत प्रेमभाव

ऐसे थे श्री राम – माता सीता को रावण की कैद से आजाद कराने में श्री राम के साथ समस्त वानर सेना खड़ी थी, यहां तक कि माता सीता को रावण से बचाने के सर्वप्रथम प्रयास करने वाला भी एक पक्षी यानि जटायु था. कहा यह भी जाता है कि जब रामसेतु बनाया जा रहा था, तो उसमें योगदान देने के लिए अनगिनत पशु-पक्षी सम्मिलित हो गए थे. हनुमान, सुग्रीव जहां वानर समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो जामवंत रीछ समुदाय का...कह सकते हैं कि राम सबके थे, उन्होंने पशु-पक्षियों के लिए जो प्रेम और दया का भाव रखा, उसी ने उन्हें दीनदयाल बनाया.

ऐसे हो गए हैं हम – राम के ही देश में जन्में हम सभी आज जीवों के प्रति संवेदनाएं खोते जा रहे हैं. हाल ही में आई एक खबर के अनुसार बिहार में एक नील गाय को जिंदा दफना दिया क्योंकि ग्रामीण लोगों के अनुसार नील गाय उनकी खेती नष्ट कर रही हैं. सोचिये क्या इससे बचाव के लिए मात्र यही एक तरीका होगा? कूड़ा-कचरा खाकर गाय मर रही हैं, वनों को काट देने से पशु-पक्षी निराश्रय हो गए हैं, पक्षी नेटवर्क टावर्स के रेडिएशन के कारण दिशा भ्रमित होकर दम तोड़ रहे हैं और हम 4जी को 8जी में कन्वर्ट करने की तकनीक लाने पर विचार कर रहे हैं. जानवरों को टॉर्चर करने वाले वीडियोज की तो कोई गिनती ही नहीं है, क्योंकि हमारी मानवीयता धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है.

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्

अपनी मानवता, संवेदनशीलता और दया भाव को मरने ना दें, जब बच्चे किसी मासूम जानवर को तंग करें या मारें तो तुरंत उन्हें रोके क्योंकि यह देश जीवों पर दया करने के संस्कार देता है. अब आपकी जिम्मेदारी है उन संस्कारों व गुणों को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने की.

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्

6. सहनशीलता और धैर्य का गुण

ऐसे थे श्री राम – एक राजकुमार होते हुए भी वनवासियों के समान जीवन जीना, समुद्रसेतु बनाने के लिए तप करना, वनवास की आज्ञा के बाद भी माता कैकयी सर्वाधिक मान देना, सीता को त्याग देने के बाद भी राजा होते हुए सन्यासियों सा जीवन जीना आदि प्रभु राम के जीवन के ऐसे प्रेरक प्रसंग हैं, जो उनकी अपार सहनशीलता का परिचय हमसे कराते हैं.

ऐसे हो गए हैं हम – आज विश्व बारूद के ढेर पर बैठा है, जिसके मूल में कहीं न कहीं वह असहनशीलता पसरी है, जिसने हमें हमारे ही जैसे लोगों का प्रतिद्वंदी बना दिया. अणु-परमाणु तो फिर भी दूर की बात हैं साहब यहां तो हमारे व्यवहार भी विस्फोटक हो गए हैं. सड़क पर गलती से एक वाहन दूसरे को जरा छु भी जाये तो लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है, माताओं-बहनों का सबसे अधिक नाम लिया जाना भी इस तरह के वाक् युद्धों में जगजाहिर है. सडकों की कहानी के विपरीत परिवारों का रुख करें तो चाय के कप से उठा राई सा मुद्दा कब पहाड़ बनकर फैमिली कोर्ट पहुंच जाये, कोई नहीं जानता.

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्

परिवार हो या आपका आचार-विचार, यदि आप में सहनशीलता नहीं है तो आपका जीवन सफल नहीं माना जा सकता है. इस दिवाली घर की साफ़-सफाई के साथ साथ अपने मन-मस्तिष्क को भी स्वच्छ कीजिये और श्री राम के धैर्य रूपी गुण को धारण कीजिये.

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्

7. समाज के हर वर्ग को दिया सम्मान

ऐसे थे श्री राम – अपने समय के सबसे बड़े साम्राज्य में जन्में, रघुकुल जैसे प्रतिष्ठित कुल से जुड़े और प्रजा के परम प्रिय राजा राम अपने देवत्व के कारण नहीं अपितु उस कल्याणकारी विचारधारा के लिए जाने जाते हैं, जिसमें सभी के लिए सद्भावना और समभाव था. श्री राम को जितना स्नेह अपने भाई लक्ष्मण से था, उतना ही मल्लाह केवट से...माँ कौशल्या के हाथों से खाने में वह जितना आनंदित होते थे, उतना ही स्वाद उन्हें भीलनी शबरी के झूठे बेरों में आया. यानि राम के जीवन का अध्ययन करें तो पाएंगे उन्होंने सभी को समदृष्टि से देखा, सम्मान दिया. वनवासियों, आदिवासियों सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले श्री राम आज भी भारत के अलावा लाओस, मलेशिया, कंबोडिया, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, बाली, जावा, थाईलैंड, सुमात्रा जैसे देशों की लोक-संस्कृति का हिस्सा हैं.   

ऐसे हो गए हैं हम – भेदभाव, छुआछूत, जातिवाद, संप्रदायवाद...पता नहीं कब हम भारतवासियों के जीवन में इन विकृतियों का घुन लग गया. हमारी नजरों में अब समता नहीं है, विषमताएं हैं, जिसका लाभ राजनीतिज्ञ खूब उठा रहे हैं. यह बेहद दुखद है कि हम एक ऐसे समाज का हिस्सा हैं, जिसमें जन्म लेते ही हमारा धर्म, कर्म, जाति, वर्ग सब कुछ सुनिश्चित कर दिया जाता है. कहां उठ-बैठ होनी चाहिए, कहां खाना-पीना करना चाहिए, रिश्ते बराबरी में जोड़ने चाहिए..सब कुछ पूर्व निर्धारित क्रम में चलता रहता है.

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्

तो चलिए इस बार कतार से बाहर निकल ही जाते हैं, श्री राम की तरह हर समाज को साथ लेकर चलने की कोशिश करते हैं. दिवाली को इतना रोशन कर देते हैं कि आने वाली ईद तक जगमगाहट रहे और ईद की मिठास इस कदर बढ़ा देते हैं कि अगली दिवाली तक लज्जत बरक़रार रहे. एकजुटता क्या नहीं कर सकती?

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्

दिवाली श्री राम के वनवास से वापस अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में मनाई गयी थी, पर आज हम सभी के जीवन से श्री राम दूर होते जा रहे हैं. एक गहरा अंधकार आज हम सभी के जीवन में है, जिसे हम नकली एलईडी लाइट्स की रोशनी से कुछ देर के लिए ढक तो सकते हैं लेकिन समाप्त नहीं कर सकते. तो इस दिवाली संकल्प लीजिये कि श्री राम के कुछ गुणों को आप भी अपने जीवन में धारण करेंगे और उनके आदर्शों से प्रकाशवान होंगे. इन्हीं शुभकामनाओं के साथ आप सभी को बैलटबॉक्सइंडिया परिवार की ओर से रोशनी के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.        

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं राजीव द्विवेदी आपके क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

 0

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

अपडेट

राजीव जी से जुड़ी सभी नवीनतम सूचनाएं

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी   की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

Details
राजीव द्विवेदी - मनरेगा बचाओ संग्राम के कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा आयोजित उपवास में सहभागिता

राजीव द्विवेदी - मनरेगा बचाओ संग्राम के कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा आयोजित उपवास में सहभागिता

एआईसीसी के निर्देश पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा आयोजित उपवास कार्यक्रम में सहभागिता की गई। यह उपवास अंबेडक...

Details
राजीव द्विवेदी - इंदिरा नगर में खेल प्रतिभाओं को मंच: बैडमिंटन प्रतियोगिता का आरंभ

राजीव द्विवेदी - इंदिरा नगर में खेल प्रतिभाओं को मंच: बैडमिंटन प्रतियोगिता का आरंभ

आज अपने गृह क्षेत्र इंदिरा नगर में बैडमिंटन प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर खेल प्रेम और उत्साह का सुंदर वातावरण देखने को मिला। इस प्रतियो...

Details
राजीव द्विवेदी - मनरेगा नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कार्यालय घेराव

राजीव द्विवेदी - मनरेगा नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कार्यालय घेराव

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनरेगा के नाम बदलने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। कार्...

Details
राजीव द्विवेदी - गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के स्वराज नगर व पनकी में SIR परिचर्चा के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजीव द्विवेदी - गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के स्वराज नगर व पनकी में SIR परिचर्चा के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कानपुर के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के स्वराज नगर तथा पनकी में आज महानगर कांग्रेस कमेटी, कानपुर द्वारा SIR (Special Intensive Revision) पर...

Details
राजीव द्विवेदी - गोविंद नगर विधानसभा के मसवानपुर वार्ड में सड़क–नाले की सफाई अभियान संचालित

राजीव द्विवेदी - गोविंद नगर विधानसभा के मसवानपुर वार्ड में सड़क–नाले की सफाई अभियान संचालित

गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के मसवानपुर वार्ड में सड़क एवं नाली जाम होने से स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

Details
राजीव द्विवेदी - कानपुर में मोथा चक्रवात से प्रभावित किसानों को राहत एवं मुआवज़े की मांग को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राजीव द्विवेदी - कानपुर में मोथा चक्रवात से प्रभावित किसानों को राहत एवं मुआवज़े की मांग को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कानपुर जनपद में हाल ही में आए मोथा चक्रवात से व्यापक स्तर पर किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। तेज़ हवाओं और अतिवृष्टि के कारण सैकड़ों ए...

Details
राजीव द्विवेदी - दिवंगत नेहा संखवार को न्याय दिलाने का संकल्प — कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की शोक-संवेदना और संघर्ष का वचन

राजीव द्विवेदी - दिवंगत नेहा संखवार को न्याय दिलाने का संकल्प — कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की शोक-संवेदना और संघर्ष का वचन

आज माननीय राहुल गांधी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के निर्देशानुसार, कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कचहरी में प्रताड़ना से व्यथित होक...

Details
राजीव द्विवेदी - मायावती जी की संकुचित राजनीति के विरोध में — कांग्रेस द्वारा “सद्बुद्धि यज्ञ” का आयोजन

राजीव द्विवेदी - मायावती जी की संकुचित राजनीति के विरोध में — कांग्रेस द्वारा “सद्बुद्धि यज्ञ” का आयोजन

आज किसान कांग्रेस द्वारा गोल चौराहा, कल्याणपुर में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी की संकुचित मानसिकता और उनके द्वारा सत्ता...

Details
राजीव द्विवेदी - कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों का मनोनयन एवं पदभार ग्रहण समारोह

राजीव द्विवेदी - कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों का मनोनयन एवं पदभार ग्रहण समारोह

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में कानपुर महानगर की गोविंद नगर और छावनी विधानसभा में नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों का मनोनयन एवं पदभार ग्रहण ...

Details
राजीव द्विवेदी - कानपुर के श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा: हमारा परम कर्तव्य

राजीव द्विवेदी - कानपुर के श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा: हमारा परम कर्तव्य

कानपुर के श्रमिक और मजदूर समाज के वे हिस्से हैं जो अपने अथक परिश्रम से शहर और उद्योग की प्रगति में योगदान देते हैं। उनके अधिकारों की रक्षा औ...

Details
राजीव द्विवेदी - गंगा की बाढ़ प्रभावित बिठूर क्षेत्र में कांग्रेस जनों द्वारा राहत शिविर एवं सहायता वितरण

राजीव द्विवेदी - गंगा की बाढ़ प्रभावित बिठूर क्षेत्र में कांग्रेस जनों द्वारा राहत शिविर एवं सहायता वितरण

आज बिठूर के लगभग 20 से अधिक गाँवों में गंगा की बाढ़ से प्रभावित नागरिकों के लिए कांग्रेस जनों ने राहत शिविर का आयोजन किया। इस दौरान बाढ़ पीड...

Details
राजीव द्विवेदी - वोट चोरी के ख़िलाफ़ हमारी लड़ाई — दमन से डरना नहीं, अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा

राजीव द्विवेदी - वोट चोरी के ख़िलाफ़ हमारी लड़ाई — दमन से डरना नहीं, अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा

वे हमें हिरासत में लें, जनता की आवाज़ दबाएँ — पर हमारी आवाज़ और वोट की रक्षा की जंग रुकेगी नहीं। हम कायर सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे कभी...

Details
राजीव द्विवेदी - काकोरी में जय हिंद यात्रा — अमर शहीदों को नमन

राजीव द्विवेदी - काकोरी में जय हिंद यात्रा — अमर शहीदों को नमन

आज लखनऊ के काकोरी में जय हिंद यात्रा में शामिल होने का अवसर मिला। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव आदरणीय अविन...

Details
राजीव द्विवेदी - शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का अभियान, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राजीव द्विवेदी - शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का अभियान, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश की शिक्षा विरोधी नीतियों और लगातार गिरते शैक्षणिक स्तर के खिलाफ आज कानपुर के कांग्रेस जनों ने एकजुट होकर संघर्ष का बिगुल फूंका। भाजपा...

Details
राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर विधानसभा में कांग्रेस संगठन सृजन बैठक सम्पन्न

राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर विधानसभा में कांग्रेस संगठन सृजन बैठक सम्पन्न

कांग्रेस हाई कमान के निर्देशानुसार आज कल्याणपुर विधानसभा के चार संयुक्त वार्डों में संगठन सृजन बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला अध्यक्ष ...

Details
राजीव द्विवेदी - माँ भारती की शेरनी का अपमान – विरोध प्रदर्शन

राजीव द्विवेदी - माँ भारती की शेरनी का अपमान – विरोध प्रदर्शन

सन 1971 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने अद्भुत नेतृत्व और अदम्य साहस से पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी...

Details
राजीव द्विवेदी  - ऑपरेशन सिंदूर: वीर सैनिकों को समर्पित जय हिंद यात्रा में गर्वपूर्ण सहभागिता

राजीव द्विवेदी - ऑपरेशन सिंदूर: वीर सैनिकों को समर्पित जय हिंद यात्रा में गर्वपूर्ण सहभागिता

आज कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान की गौरवगाथा को समर्पित जय हिं...

Details
राजीव द्विवेदी - कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में श्रद्धांजलि एवं कैंडल मार्च

राजीव द्विवेदी - कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में श्रद्धांजलि एवं कैंडल मार्च

कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की दर्दनाक मृत्यु ने पूरे देश को शोक और आक्रोश से भर दिया है। इस अमानवी...

Details
राजीव द्विवेदी- "कांग्रेस के संघर्ष को मिला जनमानस और मीडिया का समर्थन"

राजीव द्विवेदी- "कांग्रेस के संघर्ष को मिला जनमानस और मीडिया का समर्थन"

कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता के हितों, लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की मर्यादा को बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे संघर्ष को जिस प्रकार जनमानस और ...

Details
राजीव द्विवेदी - सरकार की तानाशाही के खिलाफ कानपुर में ED के दुरुपयोग का विरोध

राजीव द्विवेदी - सरकार की तानाशाही के खिलाफ कानपुर में ED के दुरुपयोग का विरोध

सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने और उनकी आवाज़ को कुचलने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।...

Details
संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं जागरूकता कार्यक्रम

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं जागरूकता कार्यक्रम

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज दयानंद बिहार, बेरी गाँव में एक सम्मानजनक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्र...

Details
इमरान प्रतापगढ़ी ज़िंदाबाद – आवाज़-ए-कौम, शायर-ए-इंकलाब

इमरान प्रतापगढ़ी ज़िंदाबाद – आवाज़-ए-कौम, शायर-ए-इंकलाब

इमरान प्रतापगढ़ी ज़िंदाबाद केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक जुनून है, एक सोच है, एक आवाज़ है जो मजलूमों की तकलीफ को मंच से लेकर संसद तक पहुंचाती ...

Details
राजीव द्विवेदी- ज़िंदाबाद ज़िंदाबाद – हौसले, हक़ और हिम्मत की आवाज़

राजीव द्विवेदी- ज़िंदाबाद ज़िंदाबाद – हौसले, हक़ और हिम्मत की आवाज़

ज़िंदाबाद ज़िंदाबाद" केवल एक नारा नहीं है, यह उस जज़्बे की पहचान है जो इंसाफ़, बराबरी और हिम्मत से जुड़ा होता है। यह आवाज़ तब उठती है जब लोग...

Details
राजीव द्विवेदी- 76वें गणतंत्र दिवस पर कल्याणपुर विधानसभा में ध्वजारोहण एवं संविधान रक्षा का संकल्प

राजीव द्विवेदी- 76वें गणतंत्र दिवस पर कल्याणपुर विधानसभा में ध्वजारोहण एवं संविधान रक्षा का संकल्प

आज 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कल्याणपुर विधानसभा के विभिन्न वार्डों में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर ...

Details
राजीव द्विवेदी- भाई सुनील कुमार पासवान द्वारा आयोजित बाबा खाटू श्याम जी की भजन संध्या में आशीर्वाद प्राप्ति

राजीव द्विवेदी- भाई सुनील कुमार पासवान द्वारा आयोजित बाबा खाटू श्याम जी की भजन संध्या में आशीर्वाद प्राप्ति

कल्याणपुर उत्तरी वार्ड के कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी भाई सुनील कुमार पासवान द्वारा आयोजित बाबा खाटू श्याम जी की भजन संध्या में क्षेत...

Details
राजीव द्विवेदी -बिठूर की पावन धरती पर भगवान परशुराम महासभा द्वारा आयोजित ब्राह्मण समागम में सहभागिता

राजीव द्विवेदी -बिठूर की पावन धरती पर भगवान परशुराम महासभा द्वारा आयोजित ब्राह्मण समागम में सहभागिता

आज बिठूर की पावन धरती पर भगवान परशुराम महासभा द्वारा आयोजित ब्राह्मण समागम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस भव्य आयोजन में क्षेत...

Details
राजीव द्विवेदी- इंदिरा नगर कल्याणपुर में जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

राजीव द्विवेदी- इंदिरा नगर कल्याणपुर में जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

आज इंदिरा नगर, कल्याणपुर में इन्दिरा शटलर्स सोसायटी द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उप...

Details
राजीव द्विवेदी- "संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का अपमान: अमित शाह के इस्तीफे की मांग के साथ ज्ञापन प्रेषित"

राजीव द्विवेदी- "संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का अपमान: अमित शाह के इस्तीफे की मांग के साथ ज्ञापन प्रेषित"

आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के अपमान को लेकर गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री...

Details
"राजीव द्विवेदी- इंद्रा नगर कल्यानपुर में अनुसूचित बालिका छात्रावास में छात्रा के साथ मारपीट: यूपी कांग्रेस कमेटी की कड़ी निंदा"

"राजीव द्विवेदी- इंद्रा नगर कल्यानपुर में अनुसूचित बालिका छात्रावास में छात्रा के साथ मारपीट: यूपी कांग्रेस कमेटी की कड़ी निंदा"

इंद्रा नगर कल्यानपुर स्थित अनुसूचित बालिका छात्रावास में तिरवा कन्नौज की एक छात्रा के साथ वॉर्डन और उसके सहयोगी द्वारा की गई मारपीट की घटना ...

Details
राजीव द्विवेदी- "बाबा ने लगाई कील, कांग्रेस बहाएगी अपना खून"

राजीव द्विवेदी- "बाबा ने लगाई कील, कांग्रेस बहाएगी अपना खून"

कांग्रेस पार्टी ने अपने संघर्ष और समर्पण की नई मिसाल पेश करते हुए, पार्टी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने रक्त को भी तौलने का संकल्प ल...

Details
राजीव द्विवेदी-  भाई विजय सिंह मार्तोलिया जी का जन्मदिवस कांग्रेसजनों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया"

राजीव द्विवेदी- भाई विजय सिंह मार्तोलिया जी का जन्मदिवस कांग्रेसजनों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया"

आज इंटक (INTUC) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कर्मठ एवं जनप्रिय नेता भाई विजय सिंह मार्तोलिया जी का जन्मदिवस पूरे हर्ष और उत्साह के साथ कांग्रेसजन...

Details
राजीव द्विवेदी- "विफल हो चुकी है भाजपा सरकार: जनता कर रही है बदलाव का इंतजार"

राजीव द्विवेदी- "विफल हो चुकी है भाजपा सरकार: जनता कर रही है बदलाव का इंतजार"

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है — चाहे बात महंगाई की हो, बेरोजगारी की, किसानों की समस्याओं की या फिर महिलाओं की सुरक्षा की। जन...

Details
राजीव द्विवेदी -"अमेठी के सांसद श्री के.एल. शर्मा का कानपुर दौरा"

राजीव द्विवेदी -"अमेठी के सांसद श्री के.एल. शर्मा का कानपुर दौरा"

अमेठी के लोकप्रिय सांसद श्री के.एल. शर्मा जी का आज कानपुर आगमन हुआ, जहाँ उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा गर्मजोशी से...

Details
राजीव द्विवेदी - श्री रामलीला मंचन के अवसर पर पहुंचे कांग्रेस नेता, कलाकारों को किया सम्मानित

राजीव द्विवेदी - श्री रामलीला मंचन के अवसर पर पहुंचे कांग्रेस नेता, कलाकारों को किया सम्मानित

कल्याणपुर के नानकारी वार्ड में आयोजित श्री रामलीला के भव्य मंचन के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्वयक राजीव द्विवे...

Details
राजीव द्विवेदी - महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ग्राम स्वराज चौपाल का आयोजन, किसानों और ग्रामीणों के हितों पर चर्चा

राजीव द्विवेदी - महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ग्राम स्वराज चौपाल का आयोजन, किसानों और ग्रामीणों के हितों पर चर्चा

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चंचल...

Details
राजीव द्विवेदी - लखनऊ में भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन

राजीव द्विवेदी - लखनऊ में भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन

प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने आज कानपुर के रनियां स्थित फोम मैट्स फैक्ट्री में हुई आगजनी के हादसे में मृत हुए लोगों के परिजनों से मुलाका...

Details
राजीव द्विवेदी - स्व राजीव गांधी जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजीव द्विवेदी - स्व राजीव गांधी जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

युवाओं के प्रेरणा स्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा का...

Details
राजीव द्विवेदी - स्व राजीव गांधी जी की जयंती पर कानपुर में युवा किसान पंचायत एवं गोष्ठी का आयोजन

राजीव द्विवेदी - स्व राजीव गांधी जी की जयंती पर कानपुर में युवा किसान पंचायत एवं गोष्ठी का आयोजन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर कानपुर में एक विशेष कार्यक्रम "राजीव गांधी युवा किसा...

Details
राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर विधानसभा में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस नेता राजीव द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण

राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर विधानसभा में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस नेता राजीव द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्...

Details
राजीव द्विवेदी - सांसद किशोरी लाल शर्मा को नई जिम्मेदारी पर बधाई और शुभकामनाएं

राजीव द्विवेदी - सांसद किशोरी लाल शर्मा को नई जिम्मेदारी पर बधाई और शुभकामनाएं

कल्याणपुर विधानसभा (कानपुर) के प्रमुख कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्वयक राजीव द्विवेदी ने अमेठी के सांसद...

Details
राजीव विवेदी - किसानों की समस्याओं एवं जलभराव व गंदगी के मुद्दों को लेकर कानपुर जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राजीव विवेदी - किसानों की समस्याओं एवं जलभराव व गंदगी के मुद्दों को लेकर कानपुर जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल्याणपुर विधानसभा (कानपुर) से कांग्रेस के प्रमुख नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्वयक राजीव द्विवेदी ने आज कांग्रेस...

Details
राजीव द्विवेदी - NEET के छात्रों के मुद्दे को लेकर असंवेदनशील हो गई है केंद्र सरकार

राजीव द्विवेदी - NEET के छात्रों के मुद्दे को लेकर असंवेदनशील हो गई है केंद्र सरकार

कल्याणपुर विधानसभा (कानपुर) से कांग्रेस के प्रमुख नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्वयक राजीव द्विवेदी ने NEET छात्रो...

Details
राजीव द्विवेदी- नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के साथ  कॉंग्रेस जनों ने दी गिरफ्तारी

राजीव द्विवेदी- नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के साथ कॉंग्रेस जनों ने दी गिरफ्तारी

कॉंग्रेस पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के स्टेट कोऑर्डिनेटर राजीव द्विवेदी जी ने बताया कि बीते दिवस नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर लखनऊ में प्...

Details
राजीव द्विवेदी - साहब नगर से निकलने वाले मोहर्रम के जुलूस में हुए शामिल, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की

राजीव द्विवेदी - साहब नगर से निकलने वाले मोहर्रम के जुलूस में हुए शामिल, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की

कल्याणपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रमुख नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्वयक राजीव द्विवेदी ने मोहर्रम के अवसर पर ...

Details
राजीव द्विवेदी- प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के साथ शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त किया दुःख

राजीव द्विवेदी- प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के साथ शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त किया दुःख

इस दुनिया में सबसे बड़ा सच यह है कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी निश्चित है. यही बात मनुष्य के जीवन पर भी लागू होती है. हम सभी अपने अपने...

Details
राजीव द्विवेदी-   किशोरी लाल शर्मा जी को अमेठी लोकसभा का सांसद निर्वाचित होने पर भेंटकर दी बधाई

राजीव द्विवेदी- किशोरी लाल शर्मा जी को अमेठी लोकसभा का सांसद निर्वाचित होने पर भेंटकर दी बधाई

श्री किशोरी लाल शर्मा जी को अमेठी लोकसभा का सांसद निर्वाचित होने पर कॉंग्रेस पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के स्टेट कोऑर्डिनेटर राजीव द्विवेदी जी ...

Details
राजीव द्विवेदी- अमेठी लोकसभा के प्रत्याशी श्री किशोरी लाल शर्मा जी के समर्थन में माँगा वोट

राजीव द्विवेदी- अमेठी लोकसभा के प्रत्याशी श्री किशोरी लाल शर्मा जी के समर्थन में माँगा वोट

कॉंग्रेस पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के स्टेट कोऑर्डिनेटर राजीव द्विवेदी जी ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ प्रचार के अंतिम दिन अम...

Details
राजीव द्विवेदी - तिलोई तहसील में अधिवक्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को दिया समर्थन

राजीव द्विवेदी - तिलोई तहसील में अधिवक्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को दिया समर्थन

आज अमेठी लोकसभा क्षेत्र की तिलोई तहसील में कांग्रेस प्रत्याशी श्री किशोरी लाल शर्मा जी के समर्थन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवस...

Details

अधिक जानें

राजीव द्विवेदी जी से जुड़ें

राजीव द्विवेदी आपके क्षेत्र आपकी समस्याओं के निवारण के लिए लगातार कार्यरत हैं, इनसे जुड़ने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम भर के सब्सक्राइब ज़रूर करें.

© Rajeev Dwivedi & Navpravartak.com Terms  Privacy