रिंकू सोनकर -महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जयंती संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

हिन्दू कैलंडर के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को काशी जन्में संत रविदास ने जन जन को भेदभाव रहित जीवन जीने का संदेश दिया था। "मन चंगा तो कठौती में गंगा" जैसी सुप्रसिद्ध कहावत के रचनाकार संत रविदास ने आजीवन लोगों के भले के लिए कार्य किया, पेशे से वह साधारण से मोची थे और यही उनका पैतृक व्यवसाय भी था लेकिन मन से और अपने विचारों से वह संतों की अव्वल श्रेणी में आज भी सम्मिलित हैं। 

चर्मकार कुल में जन्म लेने वाले रविदास जी का मन कभी भी सांसारिक भोग-विलास में नहीं लगता था, इसके स्थान पर वह भक्ति, परोपकार को अपना धर्म मानते हुए प्रत्येक कर्म किया करते थे। आज भी उनके कहे दोहे और उक्तियाँ जन जन में प्रचलित हैं और लोग उन्हें अपना गुरु मानकर उनके पद चिन्हों पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। 

संत रविदास जी के कुछ बेहद अर्थपूर्ण दोहे इस प्रकार हैं :- 

1. करम बंधन में बन्ध रहियो, फल की ना तज्जियो आस

कर्म मानुष का धर्म है, सत् भाखै रविदास

  

2. हरि-सा हीरा छांड कै, करै आन की आस।

ते नर जमपुर जाहिंगे, सत भाषै रविदास।।

 

3. ब्राह्मण मत पूजिए जो होवे गुणहीन।

पूजिए चरण चंडाल के जो होने गुण प्रवीन।।

 

4. कृस्न, करीम, राम, हरि, राघव, जब लग एक न पेखा।

वेद कतेब कुरान, पुरानन, सहज एक नहिं देखा।।

 

5. रविदास जन्म के कारनै, होत न कोउ नीच।

नर कूँ नीच करि डारि है, ओछे करम की कीच।।

  

6. हिंदू तुरक नहीं कछु भेदा सभी मह एक रक्त और मासा।

दोऊ एकऊ दूजा नाहीं, पेख्यो सोइ रैदासा।।

   

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं रिंकू सोनकर आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं आप सब की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.