Rajeev Dwivedi
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • Gallery
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

पूर्वी काली नदी – आरएसएस की अखिल भारतीय बैठक में गूंजा नारा, पानी बचाओ, पेड़ लगाओ, पॉलिथीन हटाओ

  • By
  • Raman Kant
  • September-22-2019
आज जिस तरह ग्लोबल वार्मिंग के चलते पर्यावरण पर संकट के बदला मंडरा रहे हैं, ऐसे में बेहद जरूरी है कि हम व्यक्तिगत स्तर पर हर एक प्रयास करें जिससे पर्यावरण का स्वास्थ्य भी सुधार सके. पर्यावरण संरक्षण के गंभीर मुद्दें को ध्यान में रखते हुए हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में अखिल भारतीय पर्यावरण गतिविधि की बैठक का संचालन किया गया, जिसमें “पानी बचाओ, पेड़ लगाओ, पॉलिथीन हटाओ” विषय पर मंत्रणा करने के उद्देश्य से 23 प्रान्तों के लगभग 250 प्रतिनिधि मौजूद रहे.


फतेहाबाद रोड स्थित पर्ल रिसोर्ट में हुई इस बैठक के अंतर्गत सभी मौजूदा अथितियों ने बदलते पर्यावरण को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए अपने अपने विचार रखे. जिनमें आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि,

“आज ग्लोबल वार्मिंग के चलते हिमखंड पिघल रहे हैं, और नदियों में बाढें आ रही हैं. आज जहां एक ओर ग्लेशियर पिघलने से समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है तो वहीँ भूजल स्तर निरंतर गिरता चला जा रहा है. आज बाढ़ों के कारण महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है और कुछ राज्य भूगर्भ जल की समाप्ति के चलते सूखे की चपेट में हैं. भूमिगत जल में प्रदूषण भी इतना अधिक बढ़ गया है कि कुछ स्थानों पर तो 90 फीसदी भूजल प्रयोग लायक भी नहीं है. अब समय है कि हमें अपनी उपभोगवाडी प्रवृति पर नियंत्रण लाना होगा और अपने स्वाभाव को पर्यावरण हित की ओर मुखर करना होगा.”

पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को व्यापक तौर पर संचालित करने और जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में बल देते हुए डॉ. कृष्ण गोपाल ने अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा,

“आज 60 फीसदी बीमारियां मात्र प्रदूषण के कारण हो रही हैं. जिससे रोकथाम के लिए सबसे बड़ा उपाय वृक्षारोपण है, आज हर व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लेना होगा और उन्हें कटने से रोकने के लिए भी प्रतिबद्धता से तैयार होना होगा.”

वहीँ बैठक के बाद हुई चर्चा में नीर फाउंडेशन के निदेशक, भूजल सेना के अध्यक्ष और हाल ही में नमामि गंगे के सदस्य चुने गए रमनकांत त्यागी ने बताया कि,

"पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और ग्रामीण विकास के लिए नीर फाउंडेशन हर स्तर पर प्रयासरत ,है और विगत 20 वर्षों से नदियों के संरक्षण की दिशा में कार्य जारी है. जिसके अंतर्गत सबसे बड़ी उपलब्धि यमुना की सहायक हिंडन का उद्गम स्त्रोत शिवालिक की पहाड़ियों में खोज निकालना रहा है और इसे पुनर्जीवित करने के तमाम प्रयास आज अनवरत जारी हैं. आज यमुना में अपना जल नहीं है, केवल सीवरेज और इंडस्ट्रियल वेस्ट ही यमुना में जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि इसकी प्रमुख सहायक नदियों को स्वच्छ बनाया जाये और उन्हें नवजीवन देकर यमुना को भी स्वच्छ किया जाये."

बैठक में हुई चर्चा के केंद्रीय बिंदु


लगभग तीन सत्रों में चली इस बैठक के अंतर्गत सर्वप्रथम पूर्व सह सरकार्यवाह डॉ. गोपाल कृष्ण, अखिल भारतीय पर्यावरण गतिविधि के प्रमुख गोपाल आर्या और सह प्रमुख राकेश जैन के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. बैठक में की गयी चर्चा के अहम बिंदु इस प्रकार हैं..

1. आयोजन में उपस्थित सभी प्रांत प्रतिनिधियों ने अपने प्रान्तों से जुडें पर्यावरण प्रयोग और अनुभव सभी के साथ साझा किये.

2. पर्यावरण संरक्षण को लेकर दायित्व, कार्य योजना और संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की गयी. साथ ही सभी समस्याओं के समाधान हेती जिज्ञासा समाधान का प्रावधान भी रखा गया.

3. पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित कुछ पुस्तकों का भी विमोचन किया गया, जिनमें पर्यावरण एक आत्मोत्कर्ष, आयो पर्यावरण बचाएँ सहित अन्य कुछ पुस्तकें भी शामिल रही.

4. पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रमुख नीतियों के बेहतर क्रियान्वन, पॉलिथीन हटाकर उसके अन्य विकल्पों की ओर ध्यान देना इत्यादि मुद्दों पर भी गहन चर्चा की गयी.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

राजीव द्विवेदी - प्रवासी मजदूरों के मुद्दें पर कांग्रेस ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को घेरा, सोशल मीडिया पर खोला मोर्चा

राजीव द्विवेदी - प्रवासी मजदूरों के मुद्दें पर कांग्रेस ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को घेरा, सोशल मीडिया पर खोला मोर्चा

जिस तरह देशभर में आज मजदूर बेबस और लाचार होकर भूखे प्यासे भटक रहे हैं, उस पर अब आवाज़ उठनी शुरू हो गयी है. प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए...

Read More
राजीव द्विवेदी - आधुनिक भारत के निर्माता स्व. जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि पर प्रवासी मजदूरों को वितरित की राहत सामग्री

राजीव द्विवेदी - आधुनिक भारत के निर्माता स्व. जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि पर प्रवासी मजदूरों को वितरित की राहत सामग्री

"पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने कहा था कि कोई देश तभी तरक्की कर सकता है जब उसकी गरीब और अमीर जनता एक साथ इंसानियत की राह पर चलेंगे." आधुनिक भारत...

Read More
राजीव द्विवेदी - राजीव गांधी जी 29 वी पुण्यतिथि पर यूथ कांग्रेस देगी एक दिन का न्याय

राजीव द्विवेदी - राजीव गांधी जी 29 वी पुण्यतिथि पर यूथ कांग्रेस देगी एक दिन का न्याय

दिनांक 21 मई 2020 को कानपुर नगर ग्रामीण यूथ कांग्रेस के द्वारा कल्यानपुर विधानसभा में दोपहर 1 बजे, कल्यानपुर मेट्रो स्टेशन के पास कार्यक्रम ...

Read More
राजीव द्विवेदी - प्रकृति की प्रत्येक नियामत का संरक्षण करने के लिए प्रेरणा देता है पृथ्वी दिवस

राजीव द्विवेदी - प्रकृति की प्रत्येक नियामत का संरक्षण करने के लिए प्रेरणा देता है पृथ्वी दिवस

पृथ्वी हर व्यक्ति की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन हर व्यक्ति के लालच को पूरा करने के लिए नहीं. (महात्मा गांधी)राष्ट्रपिता मह...

Read More
राजीव द्विवेदी- सभी देशवासियों को अंबेडकर जयंती की सहृदय शुभकामनाएं

राजीव द्विवेदी- सभी देशवासियों को अंबेडकर जयंती की सहृदय शुभकामनाएं

सामाजिक समरसता के प्रतीक व भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था....

Read More
राजीव द्विवेदी - जनहित के लिए प्रशासन को सभी शैक्षणिक संसथान देने के संबंध में जिलाधिकारी को पत्र

राजीव द्विवेदी - जनहित के लिए प्रशासन को सभी शैक्षणिक संसथान देने के संबंध में जिलाधिकारी को पत्र

देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते जनजीवन बिल्कुल अस्त व्यस्त हो गया है और सरकार पूरी तरह से सतर्क है. ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दल, सामाज...

Read More
राजीव द्विवेदी - नव कल्पना, नव शक्ति एवं नव अराधना के प्रतीक नवरात्रि पर्व की ढेरों शुभकामनाएं

राजीव द्विवेदी - नव कल्पना, नव शक्ति एवं नव अराधना के प्रतीक नवरात्रि पर्व की ढेरों शुभकामनाएं

हमारी श्रद्धा भक्ति का आधार है मांसबकी रक्षा का ही तो अवतार है मां..!!जगत की जननी और समस्त स्त्री शक्ति की प्रतीक देवी शक्ति की आराधना का मह...

Read More
राजीव द्विवेदी - सभी के जीवन में हो नूतन रंगों का संचार, मुबारक हो आप सभी को होली का त्यौहार

राजीव द्विवेदी - सभी के जीवन में हो नूतन रंगों का संचार, मुबारक हो आप सभी को होली का त्यौहार

खुशियों, उमंगों और नवउल्लास का प्रतीक होली आप सभी के जीवन में नवरंगों का संचार करे और प्रेम के इस त्यौहार से सभी देशवासियों का जीवन मंगलमय ह...

Read More
राजीव द्विवेदी - उत्तर प्रदेश कांग्रेस मेनीफेस्टो कमेटी ने किया कल्यानपुर विधानसभा गांवों का दौरा

राजीव द्विवेदी - उत्तर प्रदेश कांग्रेस मेनीफेस्टो कमेटी ने किया कल्यानपुर विधानसभा गांवों का दौरा

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है, जिसके चलते पार्टी महासचिव प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में कांग्रे...

Read More
राजीव द्विवेदी - अशोक नगर वार्ड में स्वर्गीय कमला नेहरु को उनकी पुण्यतिथि पर दी गयी श्रृद्धांजलि

राजीव द्विवेदी - अशोक नगर वार्ड में स्वर्गीय कमला नेहरु को उनकी पुण्यतिथि पर दी गयी श्रृद्धांजलि

कानपुर नगर ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में अशोक नगर वार्ड स्थित कमला नेहरू पार्क में स्वर्गीय कमला नेहरू का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया, जिस...

Read More
राजीव द्विवेदी - किसानों के मुद्दों को लेकर अकबरपुर लोकसभा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले को सौंपा ज्ञापन

राजीव द्विवेदी - किसानों के मुद्दों को लेकर अकबरपुर लोकसभा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले को सौंपा ज्ञापन

कानपुर की अकबरपुर लोकसभा में किसानों की समस्याएं बढती जा रही है, उन्हें न तो उनकी फसलों के लिए उचित भुगतान मिल पाता है और न ही कृषि से जुडी ...

Read More
राजीव द्विवेदी – चुनावी मिशन 2022 के तहत कानपुर बार लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सौंपा निमंत्रण पत्र

राजीव द्विवेदी – चुनावी मिशन 2022 के तहत कानपुर बार लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सौंपा निमंत्रण पत्र

कांग्रेस के चुनावी मिशन 2022 के तहत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में विभिन्न वर्गों के मुद्दों को सम्म...

Read More

अधिक जानें

राजीव द्विवेदी जी से जुड़ें

राजीव द्विवेदी आपके क्षेत्र आपकी समस्याओं के निवारण के लिए लगातार कार्यरत हैं, इनसे जुड़ने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम भर के सब्सक्राइब ज़रूर करें.

© Rajeev Dwivedi & Navpravartak Initiative Terms  Privacy