Rajeev Dwivedi
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं स्वतंत्रता दिवस आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीवन में मंगल लाये

  • By
  • Rajeev Dwivedi
  • August-14-2020

सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है..

जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है..

निश्चल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है..!!

15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास के लिए स्वर्णिम दिवस माना जाता है क्योंकि इस दिन अंग्रजों की लगभग 200 वर्ष गुलामी के बाद हमारे देश को आज़ादी प्राप्त हुई थी. भारत को आज़ादी दिलाने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी, उनके समर्पित देशभक्ति भाव और कठिन संघर्षों के बाद ही भारत ब्रिटिश हुकूमत से आज़ाद हुआ था, तब से ले कर आज तक हर 15 अगस्त को हम अपने स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं.

इस दिन का ऐतिहासिक महत्व अत्याधिक है, क्योंकि इस दिन की याद आते ही उन शहीदों के प्रति श्रद्धा से मस्तक अपने आप ही झुक जाता है..जिन्होंने स्वतंत्रता के यज्ञ में अपने प्राणों की आहु‍ति दी. इसी के नाते यह हमारा पुनीत कर्तव्य है कि हम इस स्वतंत्रता को जाया न होने दें, देश का नाम विश्व में सम्मान के साथ लिया जाए, कुछ ऐसा हम कर दिखाएं. हमें यह निर्णय इस स्वतंत्रता दिवस लेना होगा कि हम देश की प्रगति के साधक बनें बाधक नहीं.
इन सुखद आशाओं के साथ आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं | 
आइये जानें अपने भारत और इसके इतिहास को -  
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा,

         हम बुलबुलें हैं इसकी, ये गुलिसताँ हमारा...!!

सुप्रसिद्ध शायर मोहम्मद इक़बाल ने वर्ष 1905 में तराना-ए-हिन्द लिखकर भारत को एक ऐसे सुंदर चमन की उपाधि दी, जिसमें करोड़ों देशवासी चिड़ियाओं से चहकते प्रतीत होते हैं. एक ऐसा वतन, जो अपने जुझारूपन, हौंसले और समृद्ध संस्कृति के चलते विश्व भर में जाना जाता है.

भारत का परिद्रश्य, मौसम, भोजन, परम्पराएं, त्यौहार, प्राचीनतम सभ्यता, जुगाड़ सब कुछ मिलकर हमारे देश को दुनिया के बाकी देशों से अलग और विशेष बनाते हैं. इतिहास के पन्नों में यूहीं भारत को विश्व गुरु का दर्जा नहीं मिला, बल्कि इसके मूल में छिपा है हम भारतीयों का अतुल्य ज्ञान भंडार....आज सिलिकॉन वैली की बड़ी बड़ी कंपनियों, नासा इत्यादि में भारतीयों की बड़ी संख्या में उपस्थिति इसका साक्षात् उदाहरण है.

तो चलिए जानते आज जानते हैं कि ऐसे कौन से फैक्ट्स हैं जो भारत को अन्य देशों की तुलना में महान बनाते हैं, ऐसा क्या है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, जबकि सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-जहां हमारा? जरा गौर फरमाइए जनाब, क्योंकि यह सब जानकर आप गर्व से कहेंगे कि “हम भारतीय हैं.”

1. योग – स्वस्थ तन-मन का आधार  

हमारी हजारों वर्ष प्राचीन धारा “योग” ऋषि-मुनियों वैज्ञानिकों द्वारा प्रदत्त एक तकनीक है,  हजारों सालों से चिकित्सकों, यात्रिओं और साधकों ने योग के विज्ञान को समस्त भारतीय उप-महाद्वीप में प्रसारित किया.

- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल

इस विद्या को सर्वाधिक प्रचार-प्रसार ऋषि पतंजलि के द्वारा मिला, जिन्होंने योग में विभिन्न मुद्राओं, आसनों और प्राणायाम की विविध तकनीकों को बेहतर रूप से आम जन की सुलभता के लिए समावेश किया. वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र सिंह मोदी जी के प्रयासों से वर्ष 2015 में यूएन के माध्यम से विश्व भर में योग का प्रचलन शुरू हुआ, यानि 21 जून को प्रति वर्ष दुनिया “इंटरनेशनल योग दिवस” के जरिये भारत की इस प्राचीनतम विद्या से लाभान्वित होती है.

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर, क्योंकि हमने संसार को अपनी समृद्धशाली योग विद्या से अंगीकार करके वैश्विक आरोग्य की एक नई परिभाषा का ईजाद किया.

2. ओम – मंत्रोच्चारण की शक्ति से कराया दुनिया का परिचय

“ओम” को एक कॉस्मिक ध्वनि के रूप में जाना जाता है, भारतीय प्राचीन ग्रन्थानुसार ओम एक वैश्विक ध्वनि है, जिससे समस्त सृष्टि की उत्पत्ति हुई है.

- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल

प्राचीन भारत के हमारे विज्ञानियों, ऋषि मुनियों ने युगों पहले ही बता दिया था कि ॐ शब्द के गहन उच्चारण से तन-मन के समस्त विकार दूर होते हैं. वहीं आज विज्ञान भी इस बात की पुष्टि करता है कि ॐ के उच्चारण से शरीर के विभिन्न भाग सक्रिय होते हैं, मंत्रोच्चारण की यह विद्या कंपन चिकित्सा के अंतर्गत आती है..जहां विभिन्न शारीरिक भागों के प्रतिध्वनित होने से मष्तिष्क की क्रियाशीलता बढती है और ऊर्जा का संचार होता है. नतीजतन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है और विभिन्न रोगों से राहत मिलती है. यदि यकीन न आए तो निम्नांकित वैज्ञानिक अध्ययनों पर नजर डालिए, आप स्वयं समझ जायेंगे..

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर क्योंकि आज योग के माध्यम से ॐ का उच्चारण कर लोग वैश्विक रूप से स्वास्थ्य अर्जित कर रहे हैं.

4. रामायण – एक महाकाव्य, जिसने नैतिकता और सामाजिक मूल्यों की सीख दी

श्री राम को कौन नहीं जानता, जिन्होंने पारिवारिक मूल्यों, नैतिकता, दयालुता, पराक्रम, शौर्य और बुद्धिमत्ता की सीख दी रच दिया. जिन्हें न केवल भारत अपितु विश्व के अन्य कईं देशों जैसे थाईलैंड, बर्मा, इंडोनेशिया, मलेशिया, जापान, चीन, यूरोप के कुछ देशों में विभिन्न नामों और विविध रूप से पूजा जाता है.

- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल

आदि कवि ऋषि वाल्मीकि कृत रामायण विश्व के सबसे बड़े पुरातन महाकाव्यों में से एक है, जिसमें 24,000 श्लोक सात अध्यायों के अंतर्गत लिखे गए हैं.

तो गर्व कीजिये कि प्रभु श्री राम के सुन्दर और महानतम चरित्र से सुशोभित रामायण का सृजन हमारे भारत में ही हुआ है. राम चरित मानस शेक्सपियर या यूरोप के किसी भी साहित्यिक कार्य से काफी पहले का महाकाव्य है.

6. भगवद्गीता और महाभारत

भगवान श्री कृष्णा के मुख से कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि पर अर्जुन को दिए गए उपदेश “भगवद्गीता” के रूप में आज विश्व की उन प्राचीनतम ऐतिहासिक धरोहरों में से एक हैं, जिनकी महत्ता का गुणगान समस्त संसार में किया जाता है. तकरीबन 1.8 मिलियन शब्दों में लिखा गया यह ग्रंथ विश्व के वृहद् आलेखों की सूची में सम्मिलित हैं.

- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल

दूसरी ओर कृष्णा, एक ऐसे महान चरित्र का परिचायक हैं..जो एक तरफ साधारण सा गोप बालक बनकर गायों, नदियों, पर्वतों, हरियाली, साधारण जन जीवन के संरक्षण की गूढ़ से गूढ़ बात मात्र बाल-लीलाओं में ही कर जाता है. वहीँ दूसरी ओर एक राजकुमार के रूप में अपने कूटनीतिक आचरण, कुशल वक्तव्य, चातुर्य और बुद्धिमत्ता से धर्म की स्थापना के लिए महाभारत के रणक्षेत्र में सारथी बन जाता है.

तो गर्व कीजिये कि आप भारतीय हैं क्योंकि आप अपनी जन्मभूमि श्री राम और श्री कृष्ण के साथ साझा करते हैं.

7. नदियों और प्रकृति की पुरातन संस्कृति रहा है भारत

क्या आप जानते हैं कि भारत को “इंडिया” का नाम क्यों और कैसे मिला? भारत इंडस नदी के पूर्वी छोर (ईस्ट ऑफ़ द इंडस) पर बसा हुआ था, जिसके कारण इसे पहले “ईस्ट इंडीज” तथा बाद में “इंडिया” नाम से जाना गया.

- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल

यहां तक कि भारत को हिन्दुस्तान नाम भी इंडस नदी के जरिये ही मिला, जिसे पूर्वकाल के अवेस्तान में सिंधु के नाम से जाना जाता था और उसके पूर्व में होने के चलते भारत को “हाप्ता हिंदू” कह दिया जाता था, जो लोकचलन के अनुसार बाद में हिन्दुस्तान में परिणत हो गया.

तो गर्व कीजिये कि आप भारतीय हैं, क्योंकि प्रकृति, नदियों, पहाड़ों से हमारा नाता बेहद प्राचीन रहा है, हमारी बड़ी से बड़ी सभ्यताएं ही इन नदियों के किनारे ही पोषित हुई हैं.

8. हम सचमुच सोने की चिड़िया हुआ करते थे  

आज 2019 में भारत दुनिया की तेजी से विकसित होती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से है. यहां तक कि अंग्रेजों की गुलामी के समय भी भारत एक ऐसा समृद्धशाली देश था, जिसका वैश्विक अर्थव्यवथा में 25 फीसदी का योगदान था. साथ ही भारत से जाने वाला प्रत्येक व्यापारिक माल गुणवत्तापूर्ण होता था, जिसके चलते वैश्विक बाजार में हमारी वस्तुओं की बहुत मांग थी.    

- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल

तो गर्व कीजिये अपनी उस समृद्धशाली अर्थव्यवस्था पर, अपने प्राकृतिक संसाधनों के भंडारण पर और वास्तव में सोना उगलने वाली भारत माता की कोख पर...जिसने न केवल भारतवासियों अपितु अन्नपूर्णा बनकर विश्व का भी उद्धार किया है.  

9. अनेकता में एकता..भाषा अलग, बोली अलग..फिर भी एक हैं हम

जी हां भारत विश्व का अकेला ऐसा देश है, जिसमें 29 भाषाएँ और लगभग 1635 बोलियाँ बोली जाती हैं. भाषागत इतनी विविधता होने के बावजूद में हम सभी में जो अनदेखा सा एकत्व है, वह वास्तव में अनूठा है. भारत में कहते हैं न...

कोस कोस में बदले पानी,

चार कोस पर वाणी..!!

तो गर्व कीजिये कि आप एक ऐसे देश के निवासी हैं, जिसे समस्त विश्व उसकी विविधता भरी एकता के लिए अचरज भरी निगाहों से देखता है.

- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल

10. अनोखी है भारतीय पाक शैली

जितना अनूठा हमारा देश है, उतनी ही अनूठी है हमारी भोज्य शैली. एक विशिष्ट आयुर्वेदिक शारीरिक संरचना के अनुसार भोजन करते हैं हम भारतवासी, यानि दाल, चावल,  रोटी, मौसमी सब्जी, अचार, पापड़, सलाद, लस्सी, मिष्ठान के सम्मिश्रण से तैयार हमारी पोषक थाली पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक विविधता लिए हुए है. किन्तु उसमें पोषक तत्वों का संतुलन कहीं भी कमतर नहीं है. राजस्थान का दाल-बाटी-चूरमा हो या बिहार का लिट्टी चोखा....उतराखंड की भट्ट की चुढखानी हो या चेन्नई का रसम...भिन्न भिन्न किस्मों के हजारों पकवानों का स्वाद हमारे देश में रचा बसा है, जो विदेशों से भी लोगों को यहां बरबस खींच लाता है.

- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल

तो गर्व कीजिये कि आप भारतीय हैं, क्योंकि हमारी परंपरागत भोज्य शैली ने विश्व को कैंसर, मोटापा, हाइपरटेंशन, हृदय-किडनी रोग इत्यादि गंभीर बीमारियां नहीं बल्कि रोगों का निदान करने की प्राकृतिक ताकत दी है.

11. बहुत कुछ कहता है हमारा तिरंगा

भारतीय शान का प्रतीक तिरंगा एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी किसान पिंगली वेंकैया द्वारा डिज़ाइन किया गया था. भारतवासियों के लिए तिरंगा राष्ट्रध्वज से बढ़कर अहमियत रखता है. हमारा तिरंगा कानूनन रूप से केवल खादी से ही निर्मित होता है और इसके तीनों रंग हमारी भारतीयता की जड़ों को दर्शाते हैं. “केसरिया” शौर्य का, “श्वेत” शांति का और “हरा” हमारी समृद्ध कृषि व्यवस्था का प्रतीक है.

- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर, क्योंकि हमारे इतिहास के पन्नें हमारे वीरों की गौरवमयी गाथाओं से भरे हुए हैं...पराक्रम हमारी रगों में है, फिर भी हमने कभी अन्य देशों की भांति किसी कमजोर देश को गुलाम बनाने का प्रयास नहीं किया और स्वाभाव से सादे-सरल-सहज से हैं हम भारतीय...जो अपनी जमीन को मां समान मानते हुए अपनी फसलों, जंगलों, पहाड़ों और नदियों को पूजते हैं.

12. अंकगणना का सृजन भी भारत में ही हुआ

गणित, जिसके बिना आज विकास की संकल्पना तक नहीं की जा सकती और जो आज तक देश-विदेश में होने वाली औद्योगिक क्रांतियों के मूल में रहा है..उसके सृजन का श्रेय भी चौथी सदी के भारतीय गणितज्ञों को ही जाता है. संख्या, शून्य, स्थानीय मान, अंकगणित, ज्यामिति, बीजगणित, कैलकुलस आदि का प्रारम्भिक कार्य भारत में सम्पन्न हुआ.

- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल

पाणिनि, ब्रह्मगुप्त, आर्यभट्ट, पिंगल, माधवाचार्य,श्रीधराचार्य, महावीराचार्य सहित अन्य असंख्य भारतीय गणितज्ञों का योगदान आज के गणित में देखने को मिलता है. मसलन, शून्य, दशमलव और शुल्व सूत्र (आज के समय का पाइथागोरस थिओरम) भारत में आदि काल में ही ईजाद हो चुका था. ज्यामिति, त्रिकोणमिति की खोज पूर्व मध्य काल में हुई. यहां तक कि हमारे यजुर्वेद में भी गणितीय संक्रियाओं का दर्शन मिलता है.

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर, क्योंकि हमारे वंशजों ने विश्व को उसका आधार यानि गणित प्रदान करने में सबसे अहम भूमिका का निर्वाह किया है.

13. भारतीय आयुर्वेद – अचूक स्वास्थ्य का प्राचीनतम विज्ञान  

भारत में लगभग 8000 वर्ष पुरानी वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित विद्या आयुर्वेद आज भी चिकित्सा शास्त्र में आधुनिक विज्ञान को टक्कर दे रही है. जहां एलोपैथी मर्ज को दबाने के सिद्धांत पर आधारित है, वहीं हमारा आयुर्वेद कहता है कि,

आपकी जीवनशैली ऋतुनुसार संयमित, स्वास्थ्यवर्धक और पोषक हो, ताकि आप किसी रोग की गिरफ्त में नहीं आए और भूलवश यदि बीमार हो भी जायें तो हमारे वन-उपवन-रसोईघर में ही हमारे लिए हर प्रकार की औषधि मौजूद है.

- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर क्योंकि हमारा आयुर्वेद बेहद समृद्ध और प्राचीन है, ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त यह विरासत आज समस्त संसार अपना रहा है और इसका लोहा मान रहा है.

14. चरक-संहिता : शल्यचिकित्सा की शुरुआत भी भारत से ही हुई

विश्व का इतिहास भले ही इस तथ्य को नकारें, किन्तु शल्यचिकित्सा की प्रारंभिक संरचना तो भारत में ही सृजित हुई. हमारे भारतीय चिकित्सा विज्ञान के सबसे बड़े नामों में सम्मिलित ऋषि चरक, ऋषि सुश्रुत और ऋषि वाग्भट्ट को आज समस्त विश्व उनके शल्यचिकित्सा में दिए गए योगदान के कारण जानता है. “चरक-संहिता” के आठ भागों में तकरीबन 120 अध्याय हैं, जो आज के चिकित्सा विज्ञान को भी चौंका देते हैं. यानि वर्तमान में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के बहुत से आयाम तो ऋषि चरक द्वारा 400वीं सदी में ही तय कर लिए गए थे.

- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल

तो गर्व से कहिये आप भारतीय हैं, क्योंकि वैश्विक चिकित्सा पद्धति में एक बड़ा योगदान भारत की ओर से जाता है.

15. भारत ने ही गणित को शून्य दिया

शून्य या सिफर या जीरो, इसके अविष्कार का श्रेय भी भारत को ही जाता है. पांचवी सदी के मध्य में भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट के द्वारा शून्य का अविष्कार किया गया था. भले ही वैश्विक इतिहास इस तथ्य को नकारता आया हो, किन्तु शून्य पांचवी सदी के बाद ही चलन में आया. साथ ही आर्यभट्ट ने पाई की गणना भी की.

- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल

उनके कार्य “आर्या-सिद्धांत” ऐसे अनेक तथ्यों से परिपूर्ण हैं, जो आज के गणित और भौतिक विज्ञान के लिए भी पहेली हैं.

- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर क्योंकि अगर जीरो नहीं होता तो संसार आगे बढ़ने की कल्पना भी नहीं कर पाता.

16. साबरमती का संत – महात्मा गांधी

क्या आपको पता है कि विश्व के बहुत से देश भारत को केवल महात्मा गांधी के नाम से जानते हैं? वास्तव में हमारे राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी एक मिसाल हैं हम सभी भारतीयों के लिए...एक सफलतम वकील, कुशल वक्ता और अच्छे-खासे परिवार से संबंधित होने के बावजूद भी एक संत की भांति जीवन बसर कर देने वाले बापू हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान हैं.

- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल

उन्होंने अपने बनाए वस्त्र पहने, स्वयं का उगाया और बनाया भोजन किया, सुख-सुविधाओं का त्याग किया और बिना हिंसा के स्वाधीनता हमारी झोली में डाल देने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. सादा जीवा-उच्च विचार के सच्चे समर्थक बापू आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए पूजनीय हैं.

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर, क्योंकि आप उसी देश के निवासी हैं..जहां कभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बेहद शांति से अंग्रेजों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

- सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल

इन कुछ तथ्यों से अलग भी हजारों कारण हैं हमारे पास अपनी भारतीयता को लेकर गर्व करने के. हम चाँद तक चले गए, मंगल का भी सफ़र एक बार में तय कर लिया. यकीन मानिये हम भारतीय सब कुछ कर सकते हैं, हम विश्व की सबसे बड़ी उभरती ताकत होकर भी अपने पाँव यदि जमीन पर रख कर चलते हैं, तो उसके पीछे छिपे हैं हमारे संस्कार. जो हमें हमारे पुरखों ने विरासत में दिए हैं...तो आइये इस स्वतंत्रता दिवस सम्मान करें अपनी संस्कृति, इतिहास और प्राचीनतम मूल्यों का और प्रगतिपरक छोटे छोटे कदमों के साथ बढ़ जाये आकाश नापने की ओर....!!

https://rajeevdwivedi.in/album/Congressmen-hoisted-the-flag-at-various-places-in-Kalyanpur-assembly/2092/

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं राजीव द्विवेदी आपके क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

 0

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

अपडेट

राजीव जी से जुड़ी सभी नवीनतम सूचनाएं

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी   की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

Details
राजीव द्विवेदी - मनरेगा बचाओ संग्राम के कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा आयोजित उपवास में सहभागिता

राजीव द्विवेदी - मनरेगा बचाओ संग्राम के कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा आयोजित उपवास में सहभागिता

एआईसीसी के निर्देश पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा आयोजित उपवास कार्यक्रम में सहभागिता की गई। यह उपवास अंबेडक...

Details
राजीव द्विवेदी - इंदिरा नगर में खेल प्रतिभाओं को मंच: बैडमिंटन प्रतियोगिता का आरंभ

राजीव द्विवेदी - इंदिरा नगर में खेल प्रतिभाओं को मंच: बैडमिंटन प्रतियोगिता का आरंभ

आज अपने गृह क्षेत्र इंदिरा नगर में बैडमिंटन प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर खेल प्रेम और उत्साह का सुंदर वातावरण देखने को मिला। इस प्रतियो...

Details
राजीव द्विवेदी - मनरेगा नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कार्यालय घेराव

राजीव द्विवेदी - मनरेगा नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कार्यालय घेराव

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनरेगा के नाम बदलने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। कार्...

Details
राजीव द्विवेदी - गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के स्वराज नगर व पनकी में SIR परिचर्चा के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजीव द्विवेदी - गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के स्वराज नगर व पनकी में SIR परिचर्चा के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कानपुर के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के स्वराज नगर तथा पनकी में आज महानगर कांग्रेस कमेटी, कानपुर द्वारा SIR (Special Intensive Revision) पर...

Details
राजीव द्विवेदी - गोविंद नगर विधानसभा के मसवानपुर वार्ड में सड़क–नाले की सफाई अभियान संचालित

राजीव द्विवेदी - गोविंद नगर विधानसभा के मसवानपुर वार्ड में सड़क–नाले की सफाई अभियान संचालित

गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के मसवानपुर वार्ड में सड़क एवं नाली जाम होने से स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

Details
राजीव द्विवेदी - कानपुर में मोथा चक्रवात से प्रभावित किसानों को राहत एवं मुआवज़े की मांग को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राजीव द्विवेदी - कानपुर में मोथा चक्रवात से प्रभावित किसानों को राहत एवं मुआवज़े की मांग को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कानपुर जनपद में हाल ही में आए मोथा चक्रवात से व्यापक स्तर पर किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। तेज़ हवाओं और अतिवृष्टि के कारण सैकड़ों ए...

Details
राजीव द्विवेदी - दिवंगत नेहा संखवार को न्याय दिलाने का संकल्प — कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की शोक-संवेदना और संघर्ष का वचन

राजीव द्विवेदी - दिवंगत नेहा संखवार को न्याय दिलाने का संकल्प — कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की शोक-संवेदना और संघर्ष का वचन

आज माननीय राहुल गांधी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के निर्देशानुसार, कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कचहरी में प्रताड़ना से व्यथित होक...

Details
राजीव द्विवेदी - मायावती जी की संकुचित राजनीति के विरोध में — कांग्रेस द्वारा “सद्बुद्धि यज्ञ” का आयोजन

राजीव द्विवेदी - मायावती जी की संकुचित राजनीति के विरोध में — कांग्रेस द्वारा “सद्बुद्धि यज्ञ” का आयोजन

आज किसान कांग्रेस द्वारा गोल चौराहा, कल्याणपुर में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी की संकुचित मानसिकता और उनके द्वारा सत्ता...

Details
राजीव द्विवेदी - कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों का मनोनयन एवं पदभार ग्रहण समारोह

राजीव द्विवेदी - कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों का मनोनयन एवं पदभार ग्रहण समारोह

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में कानपुर महानगर की गोविंद नगर और छावनी विधानसभा में नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों का मनोनयन एवं पदभार ग्रहण ...

Details
राजीव द्विवेदी - कानपुर के श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा: हमारा परम कर्तव्य

राजीव द्विवेदी - कानपुर के श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा: हमारा परम कर्तव्य

कानपुर के श्रमिक और मजदूर समाज के वे हिस्से हैं जो अपने अथक परिश्रम से शहर और उद्योग की प्रगति में योगदान देते हैं। उनके अधिकारों की रक्षा औ...

Details
राजीव द्विवेदी - गंगा की बाढ़ प्रभावित बिठूर क्षेत्र में कांग्रेस जनों द्वारा राहत शिविर एवं सहायता वितरण

राजीव द्विवेदी - गंगा की बाढ़ प्रभावित बिठूर क्षेत्र में कांग्रेस जनों द्वारा राहत शिविर एवं सहायता वितरण

आज बिठूर के लगभग 20 से अधिक गाँवों में गंगा की बाढ़ से प्रभावित नागरिकों के लिए कांग्रेस जनों ने राहत शिविर का आयोजन किया। इस दौरान बाढ़ पीड...

Details
राजीव द्विवेदी - वोट चोरी के ख़िलाफ़ हमारी लड़ाई — दमन से डरना नहीं, अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा

राजीव द्विवेदी - वोट चोरी के ख़िलाफ़ हमारी लड़ाई — दमन से डरना नहीं, अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा

वे हमें हिरासत में लें, जनता की आवाज़ दबाएँ — पर हमारी आवाज़ और वोट की रक्षा की जंग रुकेगी नहीं। हम कायर सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे कभी...

Details
राजीव द्विवेदी - काकोरी में जय हिंद यात्रा — अमर शहीदों को नमन

राजीव द्विवेदी - काकोरी में जय हिंद यात्रा — अमर शहीदों को नमन

आज लखनऊ के काकोरी में जय हिंद यात्रा में शामिल होने का अवसर मिला। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव आदरणीय अविन...

Details
राजीव द्विवेदी - शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का अभियान, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राजीव द्विवेदी - शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का अभियान, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश की शिक्षा विरोधी नीतियों और लगातार गिरते शैक्षणिक स्तर के खिलाफ आज कानपुर के कांग्रेस जनों ने एकजुट होकर संघर्ष का बिगुल फूंका। भाजपा...

Details
राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर विधानसभा में कांग्रेस संगठन सृजन बैठक सम्पन्न

राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर विधानसभा में कांग्रेस संगठन सृजन बैठक सम्पन्न

कांग्रेस हाई कमान के निर्देशानुसार आज कल्याणपुर विधानसभा के चार संयुक्त वार्डों में संगठन सृजन बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला अध्यक्ष ...

Details
राजीव द्विवेदी - माँ भारती की शेरनी का अपमान – विरोध प्रदर्शन

राजीव द्विवेदी - माँ भारती की शेरनी का अपमान – विरोध प्रदर्शन

सन 1971 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने अद्भुत नेतृत्व और अदम्य साहस से पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी...

Details
राजीव द्विवेदी  - ऑपरेशन सिंदूर: वीर सैनिकों को समर्पित जय हिंद यात्रा में गर्वपूर्ण सहभागिता

राजीव द्विवेदी - ऑपरेशन सिंदूर: वीर सैनिकों को समर्पित जय हिंद यात्रा में गर्वपूर्ण सहभागिता

आज कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान की गौरवगाथा को समर्पित जय हिं...

Details
राजीव द्विवेदी - कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में श्रद्धांजलि एवं कैंडल मार्च

राजीव द्विवेदी - कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में श्रद्धांजलि एवं कैंडल मार्च

कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की दर्दनाक मृत्यु ने पूरे देश को शोक और आक्रोश से भर दिया है। इस अमानवी...

Details
राजीव द्विवेदी- "कांग्रेस के संघर्ष को मिला जनमानस और मीडिया का समर्थन"

राजीव द्विवेदी- "कांग्रेस के संघर्ष को मिला जनमानस और मीडिया का समर्थन"

कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता के हितों, लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की मर्यादा को बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे संघर्ष को जिस प्रकार जनमानस और ...

Details
राजीव द्विवेदी - सरकार की तानाशाही के खिलाफ कानपुर में ED के दुरुपयोग का विरोध

राजीव द्विवेदी - सरकार की तानाशाही के खिलाफ कानपुर में ED के दुरुपयोग का विरोध

सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने और उनकी आवाज़ को कुचलने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।...

Details
संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं जागरूकता कार्यक्रम

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं जागरूकता कार्यक्रम

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज दयानंद बिहार, बेरी गाँव में एक सम्मानजनक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्र...

Details
इमरान प्रतापगढ़ी ज़िंदाबाद – आवाज़-ए-कौम, शायर-ए-इंकलाब

इमरान प्रतापगढ़ी ज़िंदाबाद – आवाज़-ए-कौम, शायर-ए-इंकलाब

इमरान प्रतापगढ़ी ज़िंदाबाद केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक जुनून है, एक सोच है, एक आवाज़ है जो मजलूमों की तकलीफ को मंच से लेकर संसद तक पहुंचाती ...

Details
राजीव द्विवेदी- ज़िंदाबाद ज़िंदाबाद – हौसले, हक़ और हिम्मत की आवाज़

राजीव द्विवेदी- ज़िंदाबाद ज़िंदाबाद – हौसले, हक़ और हिम्मत की आवाज़

ज़िंदाबाद ज़िंदाबाद" केवल एक नारा नहीं है, यह उस जज़्बे की पहचान है जो इंसाफ़, बराबरी और हिम्मत से जुड़ा होता है। यह आवाज़ तब उठती है जब लोग...

Details
राजीव द्विवेदी- 76वें गणतंत्र दिवस पर कल्याणपुर विधानसभा में ध्वजारोहण एवं संविधान रक्षा का संकल्प

राजीव द्विवेदी- 76वें गणतंत्र दिवस पर कल्याणपुर विधानसभा में ध्वजारोहण एवं संविधान रक्षा का संकल्प

आज 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कल्याणपुर विधानसभा के विभिन्न वार्डों में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर ...

Details
राजीव द्विवेदी- भाई सुनील कुमार पासवान द्वारा आयोजित बाबा खाटू श्याम जी की भजन संध्या में आशीर्वाद प्राप्ति

राजीव द्विवेदी- भाई सुनील कुमार पासवान द्वारा आयोजित बाबा खाटू श्याम जी की भजन संध्या में आशीर्वाद प्राप्ति

कल्याणपुर उत्तरी वार्ड के कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी भाई सुनील कुमार पासवान द्वारा आयोजित बाबा खाटू श्याम जी की भजन संध्या में क्षेत...

Details
राजीव द्विवेदी -बिठूर की पावन धरती पर भगवान परशुराम महासभा द्वारा आयोजित ब्राह्मण समागम में सहभागिता

राजीव द्विवेदी -बिठूर की पावन धरती पर भगवान परशुराम महासभा द्वारा आयोजित ब्राह्मण समागम में सहभागिता

आज बिठूर की पावन धरती पर भगवान परशुराम महासभा द्वारा आयोजित ब्राह्मण समागम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस भव्य आयोजन में क्षेत...

Details
राजीव द्विवेदी- इंदिरा नगर कल्याणपुर में जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

राजीव द्विवेदी- इंदिरा नगर कल्याणपुर में जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

आज इंदिरा नगर, कल्याणपुर में इन्दिरा शटलर्स सोसायटी द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उप...

Details
राजीव द्विवेदी- "संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का अपमान: अमित शाह के इस्तीफे की मांग के साथ ज्ञापन प्रेषित"

राजीव द्विवेदी- "संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का अपमान: अमित शाह के इस्तीफे की मांग के साथ ज्ञापन प्रेषित"

आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के अपमान को लेकर गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री...

Details
"राजीव द्विवेदी- इंद्रा नगर कल्यानपुर में अनुसूचित बालिका छात्रावास में छात्रा के साथ मारपीट: यूपी कांग्रेस कमेटी की कड़ी निंदा"

"राजीव द्विवेदी- इंद्रा नगर कल्यानपुर में अनुसूचित बालिका छात्रावास में छात्रा के साथ मारपीट: यूपी कांग्रेस कमेटी की कड़ी निंदा"

इंद्रा नगर कल्यानपुर स्थित अनुसूचित बालिका छात्रावास में तिरवा कन्नौज की एक छात्रा के साथ वॉर्डन और उसके सहयोगी द्वारा की गई मारपीट की घटना ...

Details
राजीव द्विवेदी- "बाबा ने लगाई कील, कांग्रेस बहाएगी अपना खून"

राजीव द्विवेदी- "बाबा ने लगाई कील, कांग्रेस बहाएगी अपना खून"

कांग्रेस पार्टी ने अपने संघर्ष और समर्पण की नई मिसाल पेश करते हुए, पार्टी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने रक्त को भी तौलने का संकल्प ल...

Details
राजीव द्विवेदी-  भाई विजय सिंह मार्तोलिया जी का जन्मदिवस कांग्रेसजनों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया"

राजीव द्विवेदी- भाई विजय सिंह मार्तोलिया जी का जन्मदिवस कांग्रेसजनों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया"

आज इंटक (INTUC) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कर्मठ एवं जनप्रिय नेता भाई विजय सिंह मार्तोलिया जी का जन्मदिवस पूरे हर्ष और उत्साह के साथ कांग्रेसजन...

Details
राजीव द्विवेदी- "विफल हो चुकी है भाजपा सरकार: जनता कर रही है बदलाव का इंतजार"

राजीव द्विवेदी- "विफल हो चुकी है भाजपा सरकार: जनता कर रही है बदलाव का इंतजार"

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है — चाहे बात महंगाई की हो, बेरोजगारी की, किसानों की समस्याओं की या फिर महिलाओं की सुरक्षा की। जन...

Details
राजीव द्विवेदी -"अमेठी के सांसद श्री के.एल. शर्मा का कानपुर दौरा"

राजीव द्विवेदी -"अमेठी के सांसद श्री के.एल. शर्मा का कानपुर दौरा"

अमेठी के लोकप्रिय सांसद श्री के.एल. शर्मा जी का आज कानपुर आगमन हुआ, जहाँ उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा गर्मजोशी से...

Details
राजीव द्विवेदी - श्री रामलीला मंचन के अवसर पर पहुंचे कांग्रेस नेता, कलाकारों को किया सम्मानित

राजीव द्विवेदी - श्री रामलीला मंचन के अवसर पर पहुंचे कांग्रेस नेता, कलाकारों को किया सम्मानित

कल्याणपुर के नानकारी वार्ड में आयोजित श्री रामलीला के भव्य मंचन के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्वयक राजीव द्विवे...

Details
राजीव द्विवेदी - महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ग्राम स्वराज चौपाल का आयोजन, किसानों और ग्रामीणों के हितों पर चर्चा

राजीव द्विवेदी - महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ग्राम स्वराज चौपाल का आयोजन, किसानों और ग्रामीणों के हितों पर चर्चा

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चंचल...

Details
राजीव द्विवेदी - लखनऊ में भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन

राजीव द्विवेदी - लखनऊ में भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन

प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने आज कानपुर के रनियां स्थित फोम मैट्स फैक्ट्री में हुई आगजनी के हादसे में मृत हुए लोगों के परिजनों से मुलाका...

Details
राजीव द्विवेदी - स्व राजीव गांधी जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजीव द्विवेदी - स्व राजीव गांधी जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

युवाओं के प्रेरणा स्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा का...

Details
राजीव द्विवेदी - स्व राजीव गांधी जी की जयंती पर कानपुर में युवा किसान पंचायत एवं गोष्ठी का आयोजन

राजीव द्विवेदी - स्व राजीव गांधी जी की जयंती पर कानपुर में युवा किसान पंचायत एवं गोष्ठी का आयोजन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर कानपुर में एक विशेष कार्यक्रम "राजीव गांधी युवा किसा...

Details
राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर विधानसभा में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस नेता राजीव द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण

राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर विधानसभा में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस नेता राजीव द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्...

Details
राजीव द्विवेदी - सांसद किशोरी लाल शर्मा को नई जिम्मेदारी पर बधाई और शुभकामनाएं

राजीव द्विवेदी - सांसद किशोरी लाल शर्मा को नई जिम्मेदारी पर बधाई और शुभकामनाएं

कल्याणपुर विधानसभा (कानपुर) के प्रमुख कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्वयक राजीव द्विवेदी ने अमेठी के सांसद...

Details
राजीव विवेदी - किसानों की समस्याओं एवं जलभराव व गंदगी के मुद्दों को लेकर कानपुर जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राजीव विवेदी - किसानों की समस्याओं एवं जलभराव व गंदगी के मुद्दों को लेकर कानपुर जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल्याणपुर विधानसभा (कानपुर) से कांग्रेस के प्रमुख नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्वयक राजीव द्विवेदी ने आज कांग्रेस...

Details
राजीव द्विवेदी - NEET के छात्रों के मुद्दे को लेकर असंवेदनशील हो गई है केंद्र सरकार

राजीव द्विवेदी - NEET के छात्रों के मुद्दे को लेकर असंवेदनशील हो गई है केंद्र सरकार

कल्याणपुर विधानसभा (कानपुर) से कांग्रेस के प्रमुख नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्वयक राजीव द्विवेदी ने NEET छात्रो...

Details
राजीव द्विवेदी- नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के साथ  कॉंग्रेस जनों ने दी गिरफ्तारी

राजीव द्विवेदी- नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के साथ कॉंग्रेस जनों ने दी गिरफ्तारी

कॉंग्रेस पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के स्टेट कोऑर्डिनेटर राजीव द्विवेदी जी ने बताया कि बीते दिवस नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर लखनऊ में प्...

Details
राजीव द्विवेदी - साहब नगर से निकलने वाले मोहर्रम के जुलूस में हुए शामिल, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की

राजीव द्विवेदी - साहब नगर से निकलने वाले मोहर्रम के जुलूस में हुए शामिल, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की

कल्याणपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रमुख नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के समन्वयक राजीव द्विवेदी ने मोहर्रम के अवसर पर ...

Details
राजीव द्विवेदी- प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के साथ शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त किया दुःख

राजीव द्विवेदी- प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के साथ शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त किया दुःख

इस दुनिया में सबसे बड़ा सच यह है कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी निश्चित है. यही बात मनुष्य के जीवन पर भी लागू होती है. हम सभी अपने अपने...

Details
राजीव द्विवेदी-   किशोरी लाल शर्मा जी को अमेठी लोकसभा का सांसद निर्वाचित होने पर भेंटकर दी बधाई

राजीव द्विवेदी- किशोरी लाल शर्मा जी को अमेठी लोकसभा का सांसद निर्वाचित होने पर भेंटकर दी बधाई

श्री किशोरी लाल शर्मा जी को अमेठी लोकसभा का सांसद निर्वाचित होने पर कॉंग्रेस पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के स्टेट कोऑर्डिनेटर राजीव द्विवेदी जी ...

Details
राजीव द्विवेदी- अमेठी लोकसभा के प्रत्याशी श्री किशोरी लाल शर्मा जी के समर्थन में माँगा वोट

राजीव द्विवेदी- अमेठी लोकसभा के प्रत्याशी श्री किशोरी लाल शर्मा जी के समर्थन में माँगा वोट

कॉंग्रेस पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के स्टेट कोऑर्डिनेटर राजीव द्विवेदी जी ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ प्रचार के अंतिम दिन अम...

Details
राजीव द्विवेदी - तिलोई तहसील में अधिवक्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को दिया समर्थन

राजीव द्विवेदी - तिलोई तहसील में अधिवक्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को दिया समर्थन

आज अमेठी लोकसभा क्षेत्र की तिलोई तहसील में कांग्रेस प्रत्याशी श्री किशोरी लाल शर्मा जी के समर्थन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवस...

Details

अधिक जानें

राजीव द्विवेदी जी से जुड़ें

राजीव द्विवेदी आपके क्षेत्र आपकी समस्याओं के निवारण के लिए लगातार कार्यरत हैं, इनसे जुड़ने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम भर के सब्सक्राइब ज़रूर करें.

© Rajeev Dwivedi & Navpravartak.com Terms  Privacy