Rajeev Dwivedi
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीवन में मंगल लाये

  • By
  • Rajeev Dwivedi
  • August-15-2022

सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है..

जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है..

निश्चल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है..!!

15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास के लिए स्वर्णिम दिवस माना जाता है क्योंकि इस दिन अंग्रजों की लगभग 200 वर्ष गुलामी के बाद हमारे देश को आज़ादी प्राप्त हुई थी. भारत को आज़ादी दिलाने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी, उनके समर्पित देशभक्ति भाव और कठिन संघर्षों के बाद ही भारत ब्रिटिश हुकूमत से आज़ाद हुआ था, तब से ले कर आज तक हर 15 अगस्त को हम अपने स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं.

इस दिन का ऐतिहासिक महत्व अत्याधिक है, क्योंकि इस दिन की याद आते ही उन शहीदों के प्रति श्रद्धा से मस्तक अपने आप ही झुक जाता है..जिन्होंने स्वतंत्रता के यज्ञ में अपने प्राणों की आहु‍ति दी. इसी के नाते यह हमारा पुनीत कर्तव्य है कि हम इस स्वतंत्रता को जाया न होने दें, देश का नाम विश्व में सम्मान के साथ लिया जाए, कुछ ऐसा हम कर दिखाएं. हमें यह निर्णय इस स्वतंत्रता दिवस लेना होगा कि हम देश की प्रगति के साधक बनें बाधक नहीं.
इन सुखद आशाओं के साथ आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं | 
आइये जानें अपने भारत और इसके इतिहास को -  
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा,

         हम बुलबुलें हैं इसकी, ये गुलिसताँ हमारा...!!

सुप्रसिद्ध शायर मोहम्मद इक़बाल ने वर्ष 1905 में तराना-ए-हिन्द लिखकर भारत को एक ऐसे सुंदर चमन की उपाधि दी, जिसमें करोड़ों देशवासी चिड़ियाओं से चहकते प्रतीत होते हैं. एक ऐसा वतन, जो अपने जुझारूपन, हौंसले और समृद्ध संस्कृति के चलते विश्व भर में जाना जाता है.

भारत का परिद्रश्य, मौसम, भोजन, परम्पराएं, त्यौहार, प्राचीनतम सभ्यता, जुगाड़ सब कुछ मिलकर हमारे देश को दुनिया के बाकी देशों से अलग और विशेष बनाते हैं. इतिहास के पन्नों में यूहीं भारत को विश्व गुरु का दर्जा नहीं मिला, बल्कि इसके मूल में छिपा है हम भारतीयों का अतुल्य ज्ञान भंडार....आज सिलिकॉन वैली की बड़ी बड़ी कंपनियों, नासा इत्यादि में भारतीयों की बड़ी संख्या में उपस्थिति इसका साक्षात् उदाहरण है.

तो चलिए जानते आज जानते हैं कि ऐसे कौन से फैक्ट्स हैं जो भारत को अन्य देशों की तुलना में महान बनाते हैं, ऐसा क्या है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, जबकि सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-जहां हमारा? जरा गौर फरमाइए जनाब, क्योंकि यह सब जानकर आप गर्व से कहेंगे कि “हम भारतीय हैं.”

1. योग – स्वस्थ तन-मन का आधार  

हमारी हजारों वर्ष प्राचीन धारा “योग” ऋषि-मुनियों वैज्ञानिकों द्वारा प्रदत्त एक तकनीक है,  हजारों सालों से चिकित्सकों, यात्रिओं और साधकों ने योग के विज्ञान को समस्त भारतीय उप-महाद्वीप में प्रसारित किया.

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं   आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीव

इस विद्या को सर्वाधिक प्रचार-प्रसार ऋषि पतंजलि के द्वारा मिला, जिन्होंने योग में विभिन्न मुद्राओं, आसनों और प्राणायाम की विविध तकनीकों को बेहतर रूप से आम जन की सुलभता के लिए समावेश किया. वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र सिंह मोदी जी के प्रयासों से वर्ष 2015 में यूएन के माध्यम से विश्व भर में योग का प्रचलन शुरू हुआ, यानि 21 जून को प्रति वर्ष दुनिया “इंटरनेशनल योग दिवस” के जरिये भारत की इस प्राचीनतम विद्या से लाभान्वित होती है.

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर, क्योंकि हमने संसार को अपनी समृद्धशाली योग विद्या से अंगीकार करके वैश्विक आरोग्य की एक नई परिभाषा का ईजाद किया.

2. ओम – मंत्रोच्चारण की शक्ति से कराया दुनिया का परिचय

“ओम” को एक कॉस्मिक ध्वनि के रूप में जाना जाता है, भारतीय प्राचीन ग्रन्थानुसार ओम एक वैश्विक ध्वनि है, जिससे समस्त सृष्टि की उत्पत्ति हुई है.

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं   आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीव

प्राचीन भारत के हमारे विज्ञानियों, ऋषि मुनियों ने युगों पहले ही बता दिया था कि ॐ शब्द के गहन उच्चारण से तन-मन के समस्त विकार दूर होते हैं. वहीं आज विज्ञान भी इस बात की पुष्टि करता है कि ॐ के उच्चारण से शरीर के विभिन्न भाग सक्रिय होते हैं, मंत्रोच्चारण की यह विद्या कंपन चिकित्सा के अंतर्गत आती है..जहां विभिन्न शारीरिक भागों के प्रतिध्वनित होने से मष्तिष्क की क्रियाशीलता बढती है और ऊर्जा का संचार होता है. नतीजतन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है और विभिन्न रोगों से राहत मिलती है. यदि यकीन न आए तो निम्नांकित वैज्ञानिक अध्ययनों पर नजर डालिए, आप स्वयं समझ जायेंगे..

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर क्योंकि आज योग के माध्यम से ॐ का उच्चारण कर लोग वैश्विक रूप से स्वास्थ्य अर्जित कर रहे हैं.

4. रामायण – एक महाकाव्य, जिसने नैतिकता और सामाजिक मूल्यों की सीख दी

श्री राम को कौन नहीं जानता, जिन्होंने पारिवारिक मूल्यों, नैतिकता, दयालुता, पराक्रम, शौर्य और बुद्धिमत्ता की सीख दी रच दिया. जिन्हें न केवल भारत अपितु विश्व के अन्य कईं देशों जैसे थाईलैंड, बर्मा, इंडोनेशिया, मलेशिया, जापान, चीन, यूरोप के कुछ देशों में विभिन्न नामों और विविध रूप से पूजा जाता है.

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं   आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीव

आदि कवि ऋषि वाल्मीकि कृत रामायण विश्व के सबसे बड़े पुरातन महाकाव्यों में से एक है, जिसमें 24,000 श्लोक सात अध्यायों के अंतर्गत लिखे गए हैं.

तो गर्व कीजिये कि प्रभु श्री राम के सुन्दर और महानतम चरित्र से सुशोभित रामायण का सृजन हमारे भारत में ही हुआ है. राम चरित मानस शेक्सपियर या यूरोप के किसी भी साहित्यिक कार्य से काफी पहले का महाकाव्य है.

6. भगवद्गीता और महाभारत

भगवान श्री कृष्णा के मुख से कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि पर अर्जुन को दिए गए उपदेश “भगवद्गीता” के रूप में आज विश्व की उन प्राचीनतम ऐतिहासिक धरोहरों में से एक हैं, जिनकी महत्ता का गुणगान समस्त संसार में किया जाता है. तकरीबन 1.8 मिलियन शब्दों में लिखा गया यह ग्रंथ विश्व के वृहद् आलेखों की सूची में सम्मिलित हैं.

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं   आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीव

दूसरी ओर कृष्णा, एक ऐसे महान चरित्र का परिचायक हैं..जो एक तरफ साधारण सा गोप बालक बनकर गायों, नदियों, पर्वतों, हरियाली, साधारण जन जीवन के संरक्षण की गूढ़ से गूढ़ बात मात्र बाल-लीलाओं में ही कर जाता है. वहीँ दूसरी ओर एक राजकुमार के रूप में अपने कूटनीतिक आचरण, कुशल वक्तव्य, चातुर्य और बुद्धिमत्ता से धर्म की स्थापना के लिए महाभारत के रणक्षेत्र में सारथी बन जाता है.

तो गर्व कीजिये कि आप भारतीय हैं क्योंकि आप अपनी जन्मभूमि श्री राम और श्री कृष्ण के साथ साझा करते हैं.

7. नदियों और प्रकृति की पुरातन संस्कृति रहा है भारत

क्या आप जानते हैं कि भारत को “इंडिया” का नाम क्यों और कैसे मिला? भारत इंडस नदी के पूर्वी छोर (ईस्ट ऑफ़ द इंडस) पर बसा हुआ था, जिसके कारण इसे पहले “ईस्ट इंडीज” तथा बाद में “इंडिया” नाम से जाना गया.

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं   आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीव

यहां तक कि भारत को हिन्दुस्तान नाम भी इंडस नदी के जरिये ही मिला, जिसे पूर्वकाल के अवेस्तान में सिंधु के नाम से जाना जाता था और उसके पूर्व में होने के चलते भारत को “हाप्ता हिंदू” कह दिया जाता था, जो लोकचलन के अनुसार बाद में हिन्दुस्तान में परिणत हो गया.

तो गर्व कीजिये कि आप भारतीय हैं, क्योंकि प्रकृति, नदियों, पहाड़ों से हमारा नाता बेहद प्राचीन रहा है, हमारी बड़ी से बड़ी सभ्यताएं ही इन नदियों के किनारे ही पोषित हुई हैं.

8. हम सचमुच सोने की चिड़िया हुआ करते थे  

आज 2019 में भारत दुनिया की तेजी से विकसित होती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से है. यहां तक कि अंग्रेजों की गुलामी के समय भी भारत एक ऐसा समृद्धशाली देश था, जिसका वैश्विक अर्थव्यवथा में 25 फीसदी का योगदान था. साथ ही भारत से जाने वाला प्रत्येक व्यापारिक माल गुणवत्तापूर्ण होता था, जिसके चलते वैश्विक बाजार में हमारी वस्तुओं की बहुत मांग थी.    

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं   आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीव

तो गर्व कीजिये अपनी उस समृद्धशाली अर्थव्यवस्था पर, अपने प्राकृतिक संसाधनों के भंडारण पर और वास्तव में सोना उगलने वाली भारत माता की कोख पर...जिसने न केवल भारतवासियों अपितु अन्नपूर्णा बनकर विश्व का भी उद्धार किया है.  

9. अनेकता में एकता..भाषा अलग, बोली अलग..फिर भी एक हैं हम

जी हां भारत विश्व का अकेला ऐसा देश है, जिसमें 29 भाषाएँ और लगभग 1635 बोलियाँ बोली जाती हैं. भाषागत इतनी विविधता होने के बावजूद में हम सभी में जो अनदेखा सा एकत्व है, वह वास्तव में अनूठा है. भारत में कहते हैं न...

कोस कोस में बदले पानी,

चार कोस पर वाणी..!!

तो गर्व कीजिये कि आप एक ऐसे देश के निवासी हैं, जिसे समस्त विश्व उसकी विविधता भरी एकता के लिए अचरज भरी निगाहों से देखता है.

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं   आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीव

10. अनोखी है भारतीय पाक शैली

जितना अनूठा हमारा देश है, उतनी ही अनूठी है हमारी भोज्य शैली. एक विशिष्ट आयुर्वेदिक शारीरिक संरचना के अनुसार भोजन करते हैं हम भारतवासी, यानि दाल, चावल,  रोटी, मौसमी सब्जी, अचार, पापड़, सलाद, लस्सी, मिष्ठान के सम्मिश्रण से तैयार हमारी पोषक थाली पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक विविधता लिए हुए है. किन्तु उसमें पोषक तत्वों का संतुलन कहीं भी कमतर नहीं है. राजस्थान का दाल-बाटी-चूरमा हो या बिहार का लिट्टी चोखा....उतराखंड की भट्ट की चुढखानी हो या चेन्नई का रसम...भिन्न भिन्न किस्मों के हजारों पकवानों का स्वाद हमारे देश में रचा बसा है, जो विदेशों से भी लोगों को यहां बरबस खींच लाता है.

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं   आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीव

तो गर्व कीजिये कि आप भारतीय हैं, क्योंकि हमारी परंपरागत भोज्य शैली ने विश्व को कैंसर, मोटापा, हाइपरटेंशन, हृदय-किडनी रोग इत्यादि गंभीर बीमारियां नहीं बल्कि रोगों का निदान करने की प्राकृतिक ताकत दी है.

11. बहुत कुछ कहता है हमारा तिरंगा

भारतीय शान का प्रतीक तिरंगा एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी किसान पिंगली वेंकैया द्वारा डिज़ाइन किया गया था. भारतवासियों के लिए तिरंगा राष्ट्रध्वज से बढ़कर अहमियत रखता है. हमारा तिरंगा कानूनन रूप से केवल खादी से ही निर्मित होता है और इसके तीनों रंग हमारी भारतीयता की जड़ों को दर्शाते हैं. “केसरिया” शौर्य का, “श्वेत” शांति का और “हरा” हमारी समृद्ध कृषि व्यवस्था का प्रतीक है.

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं   आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीव

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर, क्योंकि हमारे इतिहास के पन्नें हमारे वीरों की गौरवमयी गाथाओं से भरे हुए हैं...पराक्रम हमारी रगों में है, फिर भी हमने कभी अन्य देशों की भांति किसी कमजोर देश को गुलाम बनाने का प्रयास नहीं किया और स्वाभाव से सादे-सरल-सहज से हैं हम भारतीय...जो अपनी जमीन को मां समान मानते हुए अपनी फसलों, जंगलों, पहाड़ों और नदियों को पूजते हैं.

12. अंकगणना का सृजन भी भारत में ही हुआ

गणित, जिसके बिना आज विकास की संकल्पना तक नहीं की जा सकती और जो आज तक देश-विदेश में होने वाली औद्योगिक क्रांतियों के मूल में रहा है..उसके सृजन का श्रेय भी चौथी सदी के भारतीय गणितज्ञों को ही जाता है. संख्या, शून्य, स्थानीय मान, अंकगणित, ज्यामिति, बीजगणित, कैलकुलस आदि का प्रारम्भिक कार्य भारत में सम्पन्न हुआ.

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं   आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीव

पाणिनि, ब्रह्मगुप्त, आर्यभट्ट, पिंगल, माधवाचार्य,श्रीधराचार्य, महावीराचार्य सहित अन्य असंख्य भारतीय गणितज्ञों का योगदान आज के गणित में देखने को मिलता है. मसलन, शून्य, दशमलव और शुल्व सूत्र (आज के समय का पाइथागोरस थिओरम) भारत में आदि काल में ही ईजाद हो चुका था. ज्यामिति, त्रिकोणमिति की खोज पूर्व मध्य काल में हुई. यहां तक कि हमारे यजुर्वेद में भी गणितीय संक्रियाओं का दर्शन मिलता है.

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर, क्योंकि हमारे वंशजों ने विश्व को उसका आधार यानि गणित प्रदान करने में सबसे अहम भूमिका का निर्वाह किया है.

13. भारतीय आयुर्वेद – अचूक स्वास्थ्य का प्राचीनतम विज्ञान  

भारत में लगभग 8000 वर्ष पुरानी वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित विद्या आयुर्वेद आज भी चिकित्सा शास्त्र में आधुनिक विज्ञान को टक्कर दे रही है. जहां एलोपैथी मर्ज को दबाने के सिद्धांत पर आधारित है, वहीं हमारा आयुर्वेद कहता है कि,

आपकी जीवनशैली ऋतुनुसार संयमित, स्वास्थ्यवर्धक और पोषक हो, ताकि आप किसी रोग की गिरफ्त में नहीं आए और भूलवश यदि बीमार हो भी जायें तो हमारे वन-उपवन-रसोईघर में ही हमारे लिए हर प्रकार की औषधि मौजूद है.

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं   आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीव

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर क्योंकि हमारा आयुर्वेद बेहद समृद्ध और प्राचीन है, ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त यह विरासत आज समस्त संसार अपना रहा है और इसका लोहा मान रहा है.

14. चरक-संहिता : शल्यचिकित्सा की शुरुआत भी भारत से ही हुई

विश्व का इतिहास भले ही इस तथ्य को नकारें, किन्तु शल्यचिकित्सा की प्रारंभिक संरचना तो भारत में ही सृजित हुई. हमारे भारतीय चिकित्सा विज्ञान के सबसे बड़े नामों में सम्मिलित ऋषि चरक, ऋषि सुश्रुत और ऋषि वाग्भट्ट को आज समस्त विश्व उनके शल्यचिकित्सा में दिए गए योगदान के कारण जानता है. “चरक-संहिता” के आठ भागों में तकरीबन 120 अध्याय हैं, जो आज के चिकित्सा विज्ञान को भी चौंका देते हैं. यानि वर्तमान में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के बहुत से आयाम तो ऋषि चरक द्वारा 400वीं सदी में ही तय कर लिए गए थे.

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं   आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीव

तो गर्व से कहिये आप भारतीय हैं, क्योंकि वैश्विक चिकित्सा पद्धति में एक बड़ा योगदान भारत की ओर से जाता है.

15. भारत ने ही गणित को शून्य दिया

शून्य या सिफर या जीरो, इसके अविष्कार का श्रेय भी भारत को ही जाता है. पांचवी सदी के मध्य में भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट के द्वारा शून्य का अविष्कार किया गया था. भले ही वैश्विक इतिहास इस तथ्य को नकारता आया हो, किन्तु शून्य पांचवी सदी के बाद ही चलन में आया. साथ ही आर्यभट्ट ने पाई की गणना भी की.

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं   आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीव

उनके कार्य “आर्या-सिद्धांत” ऐसे अनेक तथ्यों से परिपूर्ण हैं, जो आज के गणित और भौतिक विज्ञान के लिए भी पहेली हैं.

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं   आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीव

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर क्योंकि अगर जीरो नहीं होता तो संसार आगे बढ़ने की कल्पना भी नहीं कर पाता.

16. साबरमती का संत – महात्मा गांधी

क्या आपको पता है कि विश्व के बहुत से देश भारत को केवल महात्मा गांधी के नाम से जानते हैं? वास्तव में हमारे राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी एक मिसाल हैं हम सभी भारतीयों के लिए...एक सफलतम वकील, कुशल वक्ता और अच्छे-खासे परिवार से संबंधित होने के बावजूद भी एक संत की भांति जीवन बसर कर देने वाले बापू हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान हैं.

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं   आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीव

उन्होंने अपने बनाए वस्त्र पहने, स्वयं का उगाया और बनाया भोजन किया, सुख-सुविधाओं का त्याग किया और बिना हिंसा के स्वाधीनता हमारी झोली में डाल देने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. सादा जीवा-उच्च विचार के सच्चे समर्थक बापू आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए पूजनीय हैं.

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर, क्योंकि आप उसी देश के निवासी हैं..जहां कभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बेहद शांति से अंग्रेजों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

रामचंद्र प्रसाद सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं   आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीव

इन कुछ तथ्यों से अलग भी हजारों कारण हैं हमारे पास अपनी भारतीयता को लेकर गर्व करने के. हम चाँद तक चले गए, मंगल का भी सफ़र एक बार में तय कर लिया. यकीन मानिये हम भारतीय सब कुछ कर सकते हैं, हम विश्व की सबसे बड़ी उभरती ताकत होकर भी अपने पाँव यदि जमीन पर रख कर चलते हैं, तो उसके पीछे छिपे हैं हमारे संस्कार. जो हमें हमारे पुरखों ने विरासत में दिए हैं...तो आइये इस स्वतंत्रता दिवस सम्मान करें अपनी संस्कृति, इतिहास और प्राचीनतम मूल्यों का और प्रगतिपरक छोटे छोटे कदमों के साथ बढ़ जाये आकाश नापने की ओर....!!

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-सुभाष चंद्र बॉस जी की पुण्यतिथि   पर उन्हें कोटि कोटि नमन

एडवोकेट राजीव द्विवेदी-सुभाष चंद्र बॉस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन

"तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा देकर भारत की आजादी की भावना को नई शक्ति, नया प्राण और दिशा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनान...

Details
एडवोकेट राजीव द्विवेदी - नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के खिलाफ कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं का आंदोलन रहेगा जारी

एडवोकेट राजीव द्विवेदी - नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के खिलाफ कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं का आंदोलन रहेगा जारी

कानपुर नगर में ईडी की मनमानियों के खिलाफ कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं का आक्रोश जारी है और कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट राजीव द्विवेदी का कहना ...

Details
राजीव द्विवेदी - चंद्रगुप्त मौर्य फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ जयंती एवं सम्मान समारोह

राजीव द्विवेदी - चंद्रगुप्त मौर्य फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ जयंती एवं सम्मान समारोह

सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य फाउंडेशन के तत्वावधान में अखंड भारत निर्माता चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जी की जयंती के अवसर पर कल्याणपुर क्षे...

Details
राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर में अशोक लाट पर कैंडल जलाकर मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती

राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर में अशोक लाट पर कैंडल जलाकर मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती

कानपुर में कॉंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को ईसा पूर्व तीसरी सदी के महान शासक सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। चं...

Details
राजीव द्विवेदी - उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के आह्वान पर लखनऊ में महंगाई को लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

राजीव द्विवेदी - उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के आह्वान पर लखनऊ में महंगाई को लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

गैस, डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कॉंग्रेस जनों ने विरोध...

Details
राजीव द्विवेदी - गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण कर वीर जवानों के बलिदानों को किया गया याद

राजीव द्विवेदी - गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण कर वीर जवानों के बलिदानों को किया गया याद

कानपुर की कल्यानपुर विधानसभा के विभिन्न वार्डों में गणतंत्र दिवस का समारोह बेहद उत्साह व उमंग के साथ सादगी से मनाया गया। यहां कॉंग्रेस के वि...

Details
राजीव द्विवेदी - मकर संक्रांति के अवसर पर कल्यानपुर विधानसभा में हुआ खिचड़ी वितरण

राजीव द्विवेदी - मकर संक्रांति के अवसर पर कल्यानपुर विधानसभा में हुआ खिचड़ी वितरण

सूर्योपासना के प्रमुख त्यौहार मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कानपुर की कल्यानपुर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी के प्रसाद का वि...

Details
राजीव द्विवेदी - काकादेव वार्ड में महिला कॉंग्रेस टीम का हुआ गठन, सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं

राजीव द्विवेदी - काकादेव वार्ड में महिला कॉंग्रेस टीम का हुआ गठन, सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं

कानपुर में कॉंग्रेस को लगातार मजबूती देते हुए और संगठन के महिला सशक्तिकरण अभियान को प्रगति देते हुए आज कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के काकादेव...

Details
राजीव द्विवेदी - कानपुर के विभिन्न वार्ड में काँग्रेस का सदस्यता अभियान है जारी

राजीव द्विवेदी - कानपुर के विभिन्न वार्ड में काँग्रेस का सदस्यता अभियान है जारी

कानपुर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत कॉंग्रेस का सदस्यता अभियान जोरों-शोरों से जारी है। इसी क्रम में कल्याणपुर विधानसभा के तहत अल...

Details
राजीव द्विवेदी - अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा में भगवान परशुराम को किया नमन

राजीव द्विवेदी - अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा में भगवान परशुराम को किया नमन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के सत्यम विहार में कल्यानपुर क्षेत्र के सम्मानित जननेता राजीव द्विवेदी जी सहि...

Details
राजीव द्विवेदी - कल्यानपुर विधानसभा के आवास विकास तीन नंबर वार्ड में महिला पदाधिकारियों को किया गया मनोनीत

राजीव द्विवेदी - कल्यानपुर विधानसभा के आवास विकास तीन नंबर वार्ड में महिला पदाधिकारियों को किया गया मनोनीत

कानपुर में कॉंग्रेस को लगातार मजबूती देते हुए और संगठन के महिला सशक्तिकरण अभियान को प्रगति देते हुए आज कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के आवास वि...

Details
राजीव द्विवेदी - कल्यानपुर विधानसभा के तिलक नगर वार्ड से श्री उत्कर्ष बाजपेई को अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

राजीव द्विवेदी - कल्यानपुर विधानसभा के तिलक नगर वार्ड से श्री उत्कर्ष बाजपेई को अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ से पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेई जी एवं जिला अध्यक्ष कानपुर नगर ग्रामीण कॉंग्रेस कमेटी श्री अमित पाण्डेय जी के द्वारा श्री उत्कर...

Details
राजीव द्विवेदी - आवास विकास वार्ड 3 के अंबेडकर पुरम सेक्टर में हुआ भंडारे का आयोजन

राजीव द्विवेदी - आवास विकास वार्ड 3 के अंबेडकर पुरम सेक्टर में हुआ भंडारे का आयोजन

कानपुर के कल्यानपुर विधानसभा क्षेत्र के आवास विकास वार्ड 3 के अंतर्गत अंबेडकर पुरम सेक्टर में आज कॉंग्रेस के प्रमुख नेता व समाजसेवी एडवोकेट ...

Details
राजीव द्विवेदी - कल्यानपुर विधानसभा के उत्तरी एवं नानकारी वार्ड के मोहल्लों में विकास कार्य नहीं होने पर निवासियों ने शुरू किया आमरण अनशन

राजीव द्विवेदी - कल्यानपुर विधानसभा के उत्तरी एवं नानकारी वार्ड के मोहल्लों में विकास कार्य नहीं होने पर निवासियों ने शुरू किया आमरण अनशन

कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड उत्तरी एवं नानकारी वार्ड के संयुक्त मोहल्लों में पूरे 5 साल विकास कार्य ना होने के कारण आज वहां के नागरि...

Details
राजीव द्विवेदी - महोबा की संकल्प रैली में कॉंग्रेस की गूंज, इस बार होगा ऐतिहासिक परिवर्तन

राजीव द्विवेदी - महोबा की संकल्प रैली में कॉंग्रेस की गूंज, इस बार होगा ऐतिहासिक परिवर्तन

कांग्रेस महासचिव माननीय प्रियंका गांधी जी ने आज महोबा में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। आदरणीय प्रियंका गांधी ने महोबा के लिये नई परियोजना...

Details
राजीव द्विवेदी - गली गली संवाद एवं सदस्यता अभियान में अंबेडकर नगर वार्ड पहुँच कॉंग्रेस का कारवां

राजीव द्विवेदी - गली गली संवाद एवं सदस्यता अभियान में अंबेडकर नगर वार्ड पहुँच कॉंग्रेस का कारवां

काँग्रेस की नीतियों को हर गली हर नुक्कड़ तक पहुंचाने के क्रम में उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के विधि विभाग से समन्वयक एवं कल्यानपुर विधानसभा ...

Details
राजीव द्विवेदी - कल्यानपुर क्षेत्र के ख्यौरा वार्ड में कॉंग्रेस का संकल्प प्रतिज्ञा पत्र हुआ वितरित, जनता तक पहुंचाई गई कॉंग्रेस की नीतियां

राजीव द्विवेदी - कल्यानपुर क्षेत्र के ख्यौरा वार्ड में कॉंग्रेस का संकल्प प्रतिज्ञा पत्र हुआ वितरित, जनता तक पहुंचाई गई कॉंग्रेस की नीतियां

उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के विधि विभाग से समन्वयक एवं कल्यानपुर विधानसभा से वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता व समाजसेवक एडवोकेट राजीव द्विवेदी काँग्र...

Details
राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर क्षेत्र के विनायकपुर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन, मौजूद रहे जननेता राजीव द्विवेदी

राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर क्षेत्र के विनायकपुर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन, मौजूद रहे जननेता राजीव द्विवेदी

कानपुर के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित विनायकपुर वार्ड में स्थानीय निवासियों द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया गया, जिसमें कॉंग्रे...

Details
राजीव द्विवेदी - वाल्मीकि मंदिरों में झाड़ू लगाकर प्रदेश सरकार की दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ कॉंग्रेस का प्रदर्शन

राजीव द्विवेदी - वाल्मीकि मंदिरों में झाड़ू लगाकर प्रदेश सरकार की दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ कॉंग्रेस का प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद सीतापुर पीएसी गेस्ट हाउस में हिरासत में रखी गई कॉंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने पर प्रदेश के मुख्यमंत...

Details
राजीव द्विवेदी - राहुल गांधी जी के काफिले को रोके जाने पर सीतापुर लखनऊ हाईवे पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रशासन से भिड़ंत

राजीव द्विवेदी - राहुल गांधी जी के काफिले को रोके जाने पर सीतापुर लखनऊ हाईवे पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रशासन से भिड़ंत

लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुए सामूहिक नरसंहार पर कॉंग्रेस शीर्ष नेतृत्व से राहुल गांधी का काफिला लखीमपुर जाने के लिए रवाना हुआ, जिसे स...

Details
राजीव द्विवेदी - किसानों के सम्मान में , कॉंग्रेस मैदान में.. सीतापुर जेल गेट से जारी है कॉंग्रेसियों का प्रदर्शन

राजीव द्विवेदी - किसानों के सम्मान में , कॉंग्रेस मैदान में.. सीतापुर जेल गेट से जारी है कॉंग्रेसियों का प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई हिंसा को लेकर कॉंग्रेस का प्रदर्शन जारी है। किसानों को भाजपा नेता की गाड़ी से रोंदे जाने को लेकर लखीमपुर ...

Details
राजीव द्विवेदी - कल्यानपुर विधानसभा में भीषण बारिश से सड़कें बनी तालाब, जलमग्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे एडवोकेट राजीव द्विवेदी

राजीव द्विवेदी - कल्यानपुर विधानसभा में भीषण बारिश से सड़कें बनी तालाब, जलमग्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे एडवोकेट राजीव द्विवेदी

कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा के गोवा गार्डन, सिद्धार्थ नगर, आवास विकास, मिर्जापुर, गोपाल नगर सोसाइटी, नानकारी इत्यादि क्षेत्र भारी बारिश के ...

Details
राजीव द्विवेदी - कॉंग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग में महासचिव मनोनीत होने पर मेहंदी हसन को हार्दिक शुभकामनाएं

राजीव द्विवेदी - कॉंग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग में महासचिव मनोनीत होने पर मेहंदी हसन को हार्दिक शुभकामनाएं

नगर ग्रामीण कॉंग्रेस पार्टी के द्वारा नई बस्ती बैरी कल्यानपुर निवासी जनाब मेहंदी हसन को अल्पसंख्यक विभाग का महासचिव नियुक्त किया है। पार्टी ...

Details
राजीव द्विवेदी - बेनाझाबर युवा समिति द्वारा आयोजित गणेश पूजन महोत्सव में की गई मंगल आरती

राजीव द्विवेदी - बेनाझाबर युवा समिति द्वारा आयोजित गणेश पूजन महोत्सव में की गई मंगल आरती

कानपुर की कल्यानपुर विधानसभा में श्री गणेश चतुर्थी पर्व की धूम रही। बेनाझाबर युवा समिति के द्वारा भी प्रतिवर्ष की भांति गणेश पूजन महोत्सव का...

Details
राजीव द्विवेदी - बेनाझाबर में अल्पसंख्यक समुदाय के घरों को जबरन गिराए जाने पर कॉंग्रेस ने किया विरोध

राजीव द्विवेदी - बेनाझाबर में अल्पसंख्यक समुदाय के घरों को जबरन गिराए जाने पर कॉंग्रेस ने किया विरोध

"कॉंग्रेस का हाथ, हर वर्ग के साथ", की कल्याणकारी विचारधारा के साथ आगे बढ़ते हुए कॉंग्रेस प्रत्येक वर्ग की समस्याओं के साथ खड़ी हो रही है। इसी ...

Details
राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर विधानसभा में लगे "भाजपा गद्दी छोड़ो" के नारे, कॉंग्रेस जनों ने निकाला पैदल मार्च

राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर विधानसभा में लगे "भाजपा गद्दी छोड़ो" के नारे, कॉंग्रेस जनों ने निकाला पैदल मार्च

कल्याणपुर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्रांति दिवस पर क्रांति यात्रा निकालते हुए "भाजपा गद्दी छोड़ो" का ऐलान किया। कॉंग्रेस कार्यक...

Details
राजीव द्विवेदी - कानपुर में गंगा-आरती से शुरू हुआ कॉंग्रेस का चुनावी अभियान, बिठूर पहुँचने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार का हुआ स्वागत

राजीव द्विवेदी - कानपुर में गंगा-आरती से शुरू हुआ कॉंग्रेस का चुनावी अभियान, बिठूर पहुँचने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार का हुआ स्वागत

कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार को कानपुर के बिठूर पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा घाट पर पहुंच कर साथी कार्यकर्ताओं के साथ गंगा-आ...

Details
राजीव द्विवेदी - दिल्ली में नौ वर्षीय बालिका के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल्याणपुर विधानसभा में निकाल कैंडल मार्च

राजीव द्विवेदी - दिल्ली में नौ वर्षीय बालिका के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल्याणपुर विधानसभा में निकाल कैंडल मार्च

जिला कॉंग्रेस कमेटी, कानपुर ग्रामीण व दलित कॉंग्रेस कमेटी कानपुर ग्रामीण के तत्वावधान में आज दिल्ली में नौ वर्षीय बालिका के साथ बर्बरतापूर्ण...

Details
राजीव द्विवेदी - बेनाझाबर वार्ड की खलासी लाइन में आयोजित हुआ कॉंग्रेस का कार्यकर्ता समागम

राजीव द्विवेदी - बेनाझाबर वार्ड की खलासी लाइन में आयोजित हुआ कॉंग्रेस का कार्यकर्ता समागम

कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेनाझाबर वार्ड के खलासी लाइन में कॉंग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। एडवोकेट राजीव द्विव...

Details
राजीव द्विवेदी - कानपुर उत्तरी वार्ड के अशोक नगर क्षेत्र में घरों में भर रहा सीवर का पानी

राजीव द्विवेदी - कानपुर उत्तरी वार्ड के अशोक नगर क्षेत्र में घरों में भर रहा सीवर का पानी

कानपुर स्थित कल्याणपुर विधानसभा के अशोक नगर क्षेत्र में आज कॉंग्रेस का जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान शहर कॉंग्रेस कमेटी क...

Details
राजीव द्विवेदी - केस्को की लापरवाही कल्याणपुर विधानसभा में जनता पर पड़ रही है भारी, जर्जर खंभों के खिलाफ विपक्ष उठा रहा आवाज

राजीव द्विवेदी - केस्को की लापरवाही कल्याणपुर विधानसभा में जनता पर पड़ रही है भारी, जर्जर खंभों के खिलाफ विपक्ष उठा रहा आवाज

कानपुर विधानसभा के गीता नगर वार्ड सहित अन्य कईं स्थानों पर कॉंग्रेस का जन शिकायत निवारण शिविर जारी है। इस दौरान शहर कॉंग्रेस कमेटी के वरिष्ठ...

Details
राजीव द्विवेदी - कर्नल जाहिद सिद्धकी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक कल्याण विभाग का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने हार्दिक अभिनंदन एवं बधाई

राजीव द्विवेदी - कर्नल जाहिद सिद्धकी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक कल्याण विभाग का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने हार्दिक अभिनंदन एवं बधाई

कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता कर्नल जाहिद सिद्दीकी को उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक कल्याण विभाग का प्रमुख निय...

Details
राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला प्रकोष्ठ को मिल रही मजबूती

राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला प्रकोष्ठ को मिल रही मजबूती

कॉंग्रेस संगठन को प्रदेश में मजबूती देने और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के क्रम में पार्ट...

Details
राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर क्षेत्र के गीता नगर वार्ड में जन समस्याओं को लेकर कॉंग्रेस ने किया जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन

राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर क्षेत्र के गीता नगर वार्ड में जन समस्याओं को लेकर कॉंग्रेस ने किया जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन

कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के गीता नगर वार्ड में सीनियर कॉंग्रेस नेता एडवोकेट राजीव द्विवेदी के द्वारा जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया ...

Details
राजीव द्विवेदी - पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के फोन की जासूसी मुद्दे पर कॉंग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

राजीव द्विवेदी - पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के फोन की जासूसी मुद्दे पर कॉंग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

कांग्रेस ने पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर सांसद राहुल गांधी के फोन की कथित जासूसी की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग को ...

Details
राजीव द्विवेदी - कॉंग्रेस में वापसी के बाद पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा और नेकचंद्र पांडे का किया गया स्वागत

राजीव द्विवेदी - कॉंग्रेस में वापसी के बाद पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा और नेकचंद्र पांडे का किया गया स्वागत

कल्याणपुर विधानसभा से कॉंग्रेस नेता एडवोकेट राजीव द्विवेदी ने अपने युवा साथियों के साथ मिलकर कांग्रेस में ससम्मान वापस बुलाए गए पूर्व विधायक...

Details
राजीव द्विवेदी - लखनऊ आगमन पर श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का हुआ जोरदार स्वागत

राजीव द्विवेदी - लखनऊ आगमन पर श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का हुआ जोरदार स्वागत

राष्ट्रीय कॉंग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ आगमन पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं में बेहद जोश...

Details
राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर क्षेत्र के ख्योरा वार्ड में जन समस्याओं को लेकर कॉंग्रेस का जन शिकायत निवारण शिविर

राजीव द्विवेदी - कल्याणपुर क्षेत्र के ख्योरा वार्ड में जन समस्याओं को लेकर कॉंग्रेस का जन शिकायत निवारण शिविर

कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के ख्योरा वार्ड में सीनियर कॉंग्रेस नेता एडवोकेट राजीव द्विवेदी के द्वारा जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गय...

Details
राजीव द्विवेदी - उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी ने स्वामीनाथ गिरी को सौंपी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

राजीव द्विवेदी - उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी ने स्वामीनाथ गिरी को सौंपी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी द्वारा श्री स्वामीनाथ गिरी को बुंदेलखंड राज्य इकाई के कानपुर नगर/ग्रामीण जिले के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन क...

Details
राजीव द्विवेदी - श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में जमीन घोटाले को लेकर कानपुर काँग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राजीव द्विवेदी - श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में जमीन घोटाले को लेकर कानपुर काँग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या में श्री राम मंदिर जमीन प्रकरण की जांच को लेकर आज कानपुर नगर ग्रामीण काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पांडे की अगुवाई में जिलाधिकारी क...

Details
राजीव द्विवेदी - आसमान छूते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर काँग्रेस पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

राजीव द्विवेदी - आसमान छूते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर काँग्रेस पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में आज कांग्रेस ने देश के विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेताओं ने "...

Details
राजीव द्विवेदी - रोचक दुबे को जिला सचिव कल्याणपुर विधानसभा नियुक्त होने पर शुभकामनाएं

राजीव द्विवेदी - रोचक दुबे को जिला सचिव कल्याणपुर विधानसभा नियुक्त होने पर शुभकामनाएं

कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र के उत्तरी वार्ड में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह के द्वारा रोचक दुबे को कल्याणपुर विधानसभा का जिला सचिव बना...

Details
राजीव द्विवेदी - काँग्रेस सेवा सत्याग्रह के तहत कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के नानकारी वार्ड में चला सैनिटाइजेशन अभियान

राजीव द्विवेदी - काँग्रेस सेवा सत्याग्रह के तहत कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के नानकारी वार्ड में चला सैनिटाइजेशन अभियान

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में लोगों की सीधी मदद के लिए कांग्रेस ने सेवा सत्याग्रह शुरू किया है। इसी के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी...

Details
राजीव द्विवेदी - बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आवास स्थान पर किया महात्मा बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण

राजीव द्विवेदी - बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आवास स्थान पर किया महात्मा बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी, विधि विभाग से प्रदेश समन्वयक एडवोकेट राजीव द्विवेदी ने अपने सहयोगीजनों के साथ मिल...

Details
राजीव द्विवेदी - पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कानपुर में काँग्रेस का दवा एवं भोजन वितरण कार्यक्रम

राजीव द्विवेदी - पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कानपुर में काँग्रेस का दवा एवं भोजन वितरण कार्यक्रम

आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रीमती प्रियंका गांधी के दिशा-निर्देश पर कानपुर नगर ...

Details
राजीव द्विवेदी - कांग्रेसीजनों द्वारा कल्याणपुर विधानसभा में हुई प्रियंका गांधी ग्राम सेवा अभियान की शुरुआत

राजीव द्विवेदी - कांग्रेसीजनों द्वारा कल्याणपुर विधानसभा में हुई प्रियंका गांधी ग्राम सेवा अभियान की शुरुआत

कानपुर देहात स्थित कल्याणपुर विधानसभा के नानकारी वार्ड में उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी में प्रदेश समन्वयक एवं जनसेवक एडवोकेट राजीव द्विवेदी ...

Details
राजीव द्विवेदी - पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी जी के 22वें शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

राजीव द्विवेदी - पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी जी के 22वें शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं संचार क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी के 22वें शहादत दिवस के अवसर पर काँग्रेस जनों के द्वारा राजीव...

Details
राजीव द्विवेदी - मस्वानपुर उप चुनाव के तहत काँग्रेस प्रत्याशी इंदु कुमार कमल के लिए चुनाव प्रचार

राजीव द्विवेदी - मस्वानपुर उप चुनाव के तहत काँग्रेस प्रत्याशी इंदु कुमार कमल के लिए चुनाव प्रचार

कानपुर जिले के मस्वानपुर उप चुनाव के अंतर्गत उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी में प्रदेश समन्वयक और अकबरपुर क्षेत्र से काँग्रेस के वरिष्ठ नेता रा...

Details
राजीव द्विवेदी - कोरोना महामारी से बचाव के लिए कानपुर नगर ग्रामीण कॉंग्रेस कमेटी सहायता केंद्र

राजीव द्विवेदी - कोरोना महामारी से बचाव के लिए कानपुर नगर ग्रामीण कॉंग्रेस कमेटी सहायता केंद्र

कानपुर नगर ग्रामीण कॉंग्रेस कमेटी ने कोरोना महामारी के इस दौर में आम जनता को सहायता मुहैया करवाने के उद्देश्य से सहायता केंद्र की व्यवस्था क...

Details

अधिक जानें

राजीव द्विवेदी जी से जुड़ें

राजीव द्विवेदी आपके क्षेत्र आपकी समस्याओं के निवारण के लिए लगातार कार्यरत हैं, इनसे जुड़ने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम भर के सब्सक्राइब ज़रूर करें.

© Rajeev Dwivedi & Navpravartak.com Terms  Privacy